{"_id":"5c9b4f82bdec2213f41354fd","slug":"vande-bharat-express-location-issue-in-allahabad-and-varanasi-junction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में खड़ी थी वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रियों को मिली इलाहाबाद जंक्शन की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में खड़ी थी वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रियों को मिली इलाहाबाद जंक्शन की लोकेशन
Wed, 27 Mar 2019 03:55 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 27 Mar 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
देश की पहली इंजन रहित ट्रेन-18 को पटरियों पर दौड़ते हुए लगभग डेढ़ महीने हो गए है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू से पहले ही चर्चा का विषय रही है। लेकिन पिछले दो दिनों से इस ट्रेन की चर्चा एक अलग ही बात पर हो रही है।
विज्ञापन
हुआ कुछ यूं है कि वंदे भारत एक्सप्रेस की लोकेशन ठीक तरीके से नहीं मिल पा रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस की सही लोकेशन मंगलवार और बुधवार को एनटीईएस (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) पर नहीं मिल पा रही है। इसके चलते यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मंगलवार को नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सही लोकेशन यात्रियों को मिल नहीं पा रही थी। एनटीईएस पर पहले तो ट्रेन की जानकारी नहीं मिल रही थी और जब शो करना शुरू किया तो वंदे भारत एक्सप्रेस इलाहाबाद जंक्शन पर दिखने लगी।
विज्ञापन
यात्रियों को जब पता चला कि जो ट्रेन उनके मोबाइल पर इलाहाबाद जंक्शन में नजर आ रही है और वो वाराणसी के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंच गई है तो लोग ट्रेन पकड़ने के लिए भागे। एनटीईएस पर ट्रेनों का सही लोकेशन न मिलना कोई नई बात नहीं है पर इस बार इस लापरवाही का शिकार वंदे भारत एक्सप्रेस हो गई।
Trending Videos
शिवगंगा का प्लेटफार्म बदल दिया गया
मंडुवाडीह स्टेशन
- फोटो : amar ujala
इसी क्रम में मंगलवार को एक बार फिर शिवगंगा एक्सप्रेस का मंडुवाडीह स्टेशन पर प्लेटफार्म बदल दिया गया। इस बार नई दिल्ली से आने वाली ट्रेन का प्लेटफार्म बदला गया। इसे आठ के बजाय तीन नंबर प्लेटफार्म पर लिया गया। ऐसे में यात्रियों को बाहर निकलने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ा।
रेल प्रशासन का कहना है कि पावर कार में दिल्ली से डीजल की फिलिंग होनी थी। उन्होंने नहीं किया इसके चलते इसे तीन पर लिया गया। डीजल फीलिंग का प्वाइंट तीन नंबर पर है। 31 मार्च तक आठ नंबर पर भी डीजल फीलिंग की व्यवस्था हो जाएगी।
रेल प्रशासन का कहना है कि पावर कार में दिल्ली से डीजल की फिलिंग होनी थी। उन्होंने नहीं किया इसके चलते इसे तीन पर लिया गया। डीजल फीलिंग का प्वाइंट तीन नंबर पर है। 31 मार्च तक आठ नंबर पर भी डीजल फीलिंग की व्यवस्था हो जाएगी।