फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   van caught fire in illegal gas refilling at varanasi

एलपीजी की अवैध रिफलिंग के दौरान वैन में लगी आग, धमाके के बाद मची अफरातफरी

Fri, 13 Oct 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 13 Oct 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
van caught fire in illegal gas  refilling at varanasi
दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के  नदेसर स्थित वरुणा अपार्टमेंट कालोनी में गुरुवार की शाम राजेश गुप्ता के प्लाट में खड़ी मारुती वैन में एलपीजी की अवैध रिफलिंग के दौरान आग लग गई। वैन के बगल में खड़ी सूमो भी उसकी चपेट में आकर जलने लगी।
विज्ञापन


इसके बाद एक-एक कर कई तेज धमाके हुए तो इलाके के लोग घबरा कर अपने घरों से बाहर भागे। सूचना पाकर मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची लेकिन तब तक वैन और सूमो धू-धू कर जल चुकी थी।
विज्ञापन


कैंट पुलिस ने मौके से दो घरेलू गैस सिलेंडर और रिफलिंग संबंधी उपकरण बरामद किए हैं। बताया जाता है कि दोनों वाहन से स्कूली बच्चे आते-जाते थे। 
नदेसर स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पीछे वरुणा अपार्टमेंट कॉलोनी है।

यहां पटेल नगर निवासी राजेश गुप्ता का प्लाट है। इलाकाई लोगों के अनुसार प्लाट में रोजाना दर्जनों गाड़ियां खड़ी रहती हैं और उनमें अवैध तरीके से एलपीजी की रिफलिंग का काम होता है। इसकी शिकायत कई बार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से की गई लेकिन कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की शाम छह बजे के लगभग दो लोग मारूती वैन में अवैध तरीके से एलपीजी की रिफलिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई तो दोनों मौके से भाग निकले। वैन में लगी आग की चपेट में आकर सूमो भी धू-धू कर जलने लगी।

रिहायशी इलाके में दो गाड़ियों को धू-धू कर जलते देख लोगों में अफरातफरी मच गई। शोर मचाते हुए लोग आग बुझाने को दौड़े लेकिन लपटों का विकराल रूप देख किसी की पास जाने की हिम्मत नहीं हुई।

दमकल की गाड़ियों ने जब आग पर काबू पाया तो इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि आरोपियों की तस्दीक कर उनको गिरफ्तार किया जाएगा।

संयोग अच्छा था कि दोनों वाहन में बच्चे नहीं थे

van caught fire in illegal gas  refilling at varanasi
समीप ही खड़ी सूमो भी चपेट में आकर धूं-धूं कर जली - फोटो : अमर उजाला
वैन और सूमो में आग लगने की घटना पूरे नदेसर इलाके में चर्चा का विषय बनी रही। लोगों का यही कहना था कि संयोग अच्छा था कि दोनों वाहनों में बच्चे नहीं सवार थे। अन्यथा की स्थिति में बड़ा नुकसान होता।

लोगों का यह भी कहना था कि इस घटना से पुलिस और प्रशासन को सबक लेना चाहिए कि किस तरह से स्कूली वाहनों में एलपीजी सिलेंडर ईंधन के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

इलाकाई लोगों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मांग की है कि स्कूली वाहनों की अभियान चलाकर चेकिंग की जाए। तस्दीक की जाए कि कोई स्कूली वाहन एलपीजी सिलेंडर के सहारे न चल रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed