फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vaishakh Purnima 2024 Devotees took dip in Ganga in Kashi

Vaishakh Purnima: वैशाख पूर्णिमा पर काशी में श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, जल पुलिस व NDRF की टीम तैनात

Thu, 23 May 2024 09:32 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 23 May 2024 09:32 AM IST
सार

Vaishakh Purnima 2024: काशी के दशाश्वमेध घाट समेत सभी घाटों पर गंगा स्नान के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की कतारें लगी हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों में भी वैशाख पूर्णिमा पर अनुष्ठान किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Vaishakh Purnima 2024 Devotees took dip in Ganga in Kashi
वाराणसी में गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाख पूर्णिमा का पर्व आज काशी में धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुवार की सुबह से काशी के दशाश्वमेध घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था उमड़ पड़ा। भोर से ही श्रद्धालु गंगा स्नान कर दान- पुण्य कर रहे हैं। वहीं गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जल पुलिस व एनडीआरएफ की टीम सतर्क है। 

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह से गंगा के तट पर श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। वहीं वैशाख पूर्णिमा पर शहर के मंदिरों में भी विविध अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इसे लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। मंदिरों में घंट-घड़ियाल की गूंज सुनाई दे रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आज निकलेगी धम्म यात्रा
वैशाख पूर्णिमा पर बौद्ध भिक्षु तथागत के अस्थि अवशेष के दर्शन मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में किए जा रहे हैं। अस्थि अवशेष का दर्शन सुबह छह बजे से शुरू हुआ, जो 11 बजे तक जारी रहेगा। वहीं मूलगंध बौद्ध विहार परिसर में धम्म सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक महाबोधि सोसायटी ऑफ इंडिया के कार्यालय परिसर में भोजन दान किया जाएगा। शाम 4 बजे कचहरी से सारनाथ तक धम्म यात्रा निकलेगी। शाम 6 बजे से धम्मदेशना का पाठ होगा। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड समेत कई देशों से लगभग एक लाख बौद्ध श्रद्धालु आए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed