फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vailence In BHU, Force Active

बवाल के बाद बीएचयू में तनाव, फोर्स तैनात

Sat, 11 Apr 2015 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sat, 11 Apr 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
Vailence In BHU, Force Active
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में जिंदगी पटरी पर लौटने लगी। शुक्रवार को आईआईटी को छोड़कर अन्य संकायों में रोज की तरह कक्षाएं चलीं।  संघर्ष के केंद्र रहे सीवी रमन और भगवानदास हास्टलों को अनिश्चितकाल के लिए खाली करा दिया गया है। दोनों हास्टलों के बीच के हिस्से से पथराव के बाद बिखरीं ईंटों और पत्थरों को सुबह ही हटा दिया गया और दोपहर बाद स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कर दी गईं। मगर इस इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, जिससे छात्र असहज महसूस कर रहे हैं। इधर से गुजरने में संकोच कर रहे हैं। गुरुवार को हुई हिंसा की छाया परिसर के अन्य हिस्सों में भी थी। कक्षाएं चलीं जरूर लेकिन छात्र रोज की तरह बेखौफ चहलकदमी करते नजर नहीं आए।
विज्ञापन

आईआईटी और लॉ फैकल्टी के छात्रों के बीच क्रिकेट खेलने के विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप धारण कर लिया था। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। आगजनी की गई और पेट्रोल बम चलाए गए। लगभग तीन घंटे तक चले इस संघर्ष के बाद बीएचयू ने पूरा परिसर प्रशासन के हवाले कर दिया है। भगवानदास और सीवी रमन छात्रावासों को अनिश्चित काल के लिए खाली करा दिया गया है और वहां पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। हास्टल रोड पर लगातार पुलिस की गश्त जारी है। जिलाधिकारी प्रांजल यादव का कहना है कि एक सप्ताह तक माहौल शांत रहने पर ही हास्टल में छात्रों वापसी पर विचार किया जाएगा। पूरे घटनाक्रम पर विश्वविद्यालय की ओर से अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

 शुक्रवार को परिसर का माहौल भले शांत था लेकिन पीएसी की भारी भरकम फोर्स की मौजूदगी तनावपूर्ण स्थिति का एहसास करा रही थी। देर रात हास्टल खाली कराए जाने के बाद छात्र ठिकाने की तलाश में भोर तक भटकते रहे। रात में छात्र अपने साथ जरूरी सामान भी नहीं ले गए थे जबकि जल्द ही परीक्षाएं शुरू होने वाली है। छात्रों की अपील पर प्रशासन ने दोपहर में दोनों हास्टलों के छात्रों को अपना जरूरी सामान ले जाने की छूट दे र्दी। आईआईटी के विद्यार्थी कतार लगाकर किताबें, लैपटाप आदि कमरों से निकालते रहे जबकि भगवान दास छात्रावास में मुश्किल से 50 छात्र ही कमरे में जरूरी सामान लेने पहुंचे। दोनों छात्रावासों के बीच कृषि विज्ञान संस्थान का हास्टल रामकृष्ण और वाणिज्य संकाय का गुर्टू छात्रावास है। पुलिस की मौजूदगी के कारण इन हास्टलों में भी छात्र सहमे रहे और एक साथ हास्टल से बाहर निकलने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed