फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vaccine Frontline Worker and Health Worker Awarded

टीका लगवाने वाले फ्रंट लाइन वर्कर और स्वास्थ्य कर्मी पुरस्कृत

Sun, 11 Apr 2021 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Vaccine Frontline Worker and Health Worker Awarded
वाराणसी। कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए दोनों डोज लगवाने वाले फ्रंट लाइन वर्कर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। दरअसल, सरकार ने लकी ड्रॉ से ऐसे लोगों को सम्मानित करने का फैसला लिया था। सभी विजेताओं को 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। जिला महिला अस्पताल में कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मंजू सिंह ने लाभार्थियों का हौसला बढ़ाया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में विजेता एएनएम पूनम गुप्ता, सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर पशुपति नाथ सिंह के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना देवी को पुरस्कृत किया गया। डॉ. मंजू सिंह ने कहा कि सभी को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए। विजेताओं ने भी लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की। जिला सूचना शिक्षा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरिवंश यादव, यूनिसेफ के डॉ. शाहिद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed