{"_id":"600e63fb8ebc3e56861bbf12","slug":"uttar-pradesh-weather-varanasi-temperature-and-moist-westerly-winds-increase-with-fog-melting-persists","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP weather: कोहरे के साथ नम पछुआ हवाओं का बढ़ा दबाव, गलन बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP weather: कोहरे के साथ नम पछुआ हवाओं का बढ़ा दबाव, गलन बरकरार
Mon, 25 Jan 2021 11:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
गंगा घाट पर छाया कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में पिछले तीन-चार दिनों से नम पछुआ हवाओं का दबाव बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि जहा घना कोहरा सुबह देर तक छा रहा है, वहीं गलन से भी राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
इधर रविवार आधी रात से ही कोहरा अधिक छाने लगा, जिसका असर सोमवार सुबह तक देखने को मिला। इस बीच पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है, जिस वजह से सुबह-शाम भी सिहरन अधिक लग रही है।
विज्ञापन
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक 27 जनवरी तक अभी कोहरा छाए रहने के साथ ही नम पछुआ हवाओं के चलते रहने से ठंड भी बढ़ने के आसार हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से ही वाराणसी समेत पूर्वांचल में मौसम का मिजाज बदला है।
विज्ञापन
हालांकि पिछले सप्ताह शुरुआत में दिन में धूप होने की वजह से लोगों को ठंड से राहत भी मिली थी लेकिन जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ही वाराणसी और आसपास के जिलों में गलन बढ़ने की संभावना बनी है।