{"_id":"602359898ebc3e4b6a79ceab","slug":"uttar-pradesh-weather-varanasi-cold-wind-temerature-increasing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीखी धूप से दिन की शुरुआत, हल्की ठंडी हवा चलने से सर्दी का अहसास बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तीखी धूप से दिन की शुरुआत, हल्की ठंडी हवा चलने से सर्दी का अहसास बरकरार
Wed, 10 Feb 2021 09:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 10 Feb 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी मौसम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में अब धूप के साथ दिन की शुरुआत हो रही है। सप्ताह के शुरूआत से ही मौसम सामान्य हो गया है। दिन में तेज धूप के साथ हवा की रफ्तार भी थम गई है। इस वजह से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। बुधवार के दिन भी धूप निकली, लेकिन हल्की-हल्की ठंडी हवा चल रही है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तीन-चार दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है। पिछले सप्ताह शुक्रवार को बारिश के बाद लगा कि मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ेगा और ठंड फिर लौटेगी लेकिन अगले दिन से ही दिन में धूप तेज हो रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा हवा में नमी भी नहीं है कि लोगों को गलन से परेशानी हो। इधर मंगलवार को भी दिन में धूप तेज रही और दिन में हवा भी नहीं चली। तापमान में भी कोई अधिक उतार चढ़ाव नहीं दिखा। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा और मंगलवार को कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 से बढ़कर 10 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन