{"_id":"625fc7ac0027c22d7d650141","slug":"us-deputy-ambassador-patricia-lasina-visit-sranath-varanasi-got-information-about-mahatma-budh-archaeological-ruins","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली पहुंचीं अमेरीकी उप राजदूत, पुरातात्विक खंडहर के बारे में ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली पहुंचीं अमेरीकी उप राजदूत, पुरातात्विक खंडहर के बारे में ली जानकारी
Wed, 20 Apr 2022 02:13 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 20 Apr 2022 02:13 PM IST
सार
वाराणसी दौरे पर पहुंचीं भारत में अमेरिका की उप राजदूत पैट्रिशिया लैसिना ने बुधवार को सपरिवार भगवान बुद्ध की प्रथम धर्म उपदेश स्थली सारनाथ का भ्रमण किया। सारनाथ में धमेख स्तूप का अवलोकन कर महात्मा बुद्ध के जीवन को समझा।
विज्ञापन
सारनाथ में अमेरीकी उप राजदूत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी दौरे पर पहुंचीं भारत में अमेरिका की उप राजदूत पैट्रिशिया लैसिना ने बुधवार को सपरिवार भगवान बुद्ध की प्रथम धर्म उपदेश स्थली सारनाथ का भ्रमण किया। सारनाथ में धमेख स्तूप का अवलोकन कर महात्मा बुद्ध के जीवन को समझा। इस दौरान उनके साथ सुरक्षाकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। परंपराओं के तहत उनका सारनाथ में स्वागत और सत्कार किया गया।
विज्ञापन
पैट्रिशिया लैसिना अपने चार सदस्यीय अमेरिकी दल के साथ सुबह साढ़े नौ बजे पुरातात्विक खंडहर परिसर पहुंचीं। जहां बनारस परिक्षेत्र के सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद अब्दुल आरिफ ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद खंडहर परिसर में अशोक की लाट, प्राचीन मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर के अवशेष और धमेख स्तूप की परिक्रमा किया।
विज्ञापन
फिर पुरातात्विक खंडहर परिसर के वीआईपी गेट से सीधे श्रीलंकन मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर पहुंचे। मंदिर की दीवारों पर भगवान बुद्ध के जन्म से महापरिनिर्वाण तक के बने चित्रों के इतिहास के बारे में अब्दुल आरिफ ने जानकारी दी। इस दौरान डीसीपी वरुणा पार जोन आदित्य लांग्हे, पर्यटन थाना प्रभारी अरविंद कुमार शामिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं राजदूत ने सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को अमेरिका का सिक्का प्रतीक के रूप में भेंट किया। इससे पहले मंगलवार शाम भारत में अमेरिका की उप राजदूत पैट्रिशिया लैसिना ने दशाश्वमेध घाट की विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुईं थीं।