{"_id":"6205664f787bb31a0763a0db","slug":"urban-chc-chowkaghat-will-be-rejuvenated-varanasi-news-vns637995531","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: शहरी सीएचसी चौकाघाट का होगा कायाकल्प, ओपीडी के साथ ही जांच, भर्ती की सुविधाओं में होगा इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: शहरी सीएचसी चौकाघाट का होगा कायाकल्प, ओपीडी के साथ ही जांच, भर्ती की सुविधाओं में होगा इजाफा
Fri, 11 Feb 2022 09:50 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 09:50 AM IST
सार
शहरी सीएचसी चौकाघाट को फर्स्ट रेफरल यूनिट का दर्जा देने की तैयारी है। जल्द ही यहां एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सहित जांच की अन्य कई सुविधाएं और मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
सीएचसी चौकाघाट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरी सीएचसी चौकाघाट का कायाकल्प कराने की तैयारी चल रही है। यहां खून की जांच के साथ ही मरीजों के प्राथमिक उपचार की सुविधाएं तो हैं, जल्द ही यहां एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सहित जांच की अन्य कई सुविधाएं और मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही इसे फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के तौर पर भी विकसित किया जाएगा। वाराणसी में राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट के पास ही शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। यहां अब तक खून जांच और प्राथमिक स्तर पर ही मरीजों को भर्ती करने की सुविधा हैं।
विज्ञापन
शहर में इस सीएचसी के होने की वजह से यहां मरीजों की संख्या भी ओपीडी में अधिक रहती है। पिछले दिनों सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने शहरी सीएचसी चौकाघाट का निरीक्षण किया था, इसमें उन्होंने यहां साफ-सफाई पर विशेष जोर देने के साथ ही सुविधाएं बढ़ाने की बात कही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां एक्सरे, अल्ट्रासाउंड की जांच के साथ ही मरीजों के बैठने, भर्ती, इलाज आदि में अन्य जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कार्यवाही शुरू हो गई है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौकाघाट को एफआरयू के तौर पर विकसित करने की तैयारी अंतिम दौर में हैं। यहां मरीजों के लिए जांच, शुद्ध पेयजल सहित अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।