फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UPSSSC PET exam live update Today is the second day of the PET exam read paper related instructions

UPSSSC PET 2022 LIVE: पीईटी परीक्षा का आज दूसरा दिन, पहली पाली का एग्जाम खत्म

Sun, 16 Oct 2022 01:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 16 Oct 2022 01:07 PM IST
सार

PET Exam 2022 update: यूपी के कई जिलों में आज प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET Exam 2022) का आयोजन हो रहा है। जिसमें पहली पाली की परीक्षा खत्म हो गई है। अब दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। 

विज्ञापन
UPSSSC PET exam live update Today is the second day of the PET exam read paper related instructions
पीईटी परीक्षा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य के कई जिलों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन हो रहा है। 15 अक्तूबर को पहले दिन की परीक्षा संपन्न हुई वहीं आज यानि 16 अक्तूबर को दूसरे दिन की परीक्षा का आयोजन हो रहा है। पहली पाली की परीक्षा खत्म हो गई है। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। 
विज्ञापन

परीक्षा के लिए रविवार को सुबह से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे लगे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के घड़ी, पर्स, बेल्ट और पायल तक को जमा करा लिया गया। इसके बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि इस साल पीईटी परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 37.34 लाख आवेदन आए हैं। आज सभी रूटों पर अतिरिक्त बसें चलेंगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न भी पूछे जाएंगे जो 100 अंकों का होंगे। हर सवाल पर एक अंक मिलेगा। एग्जाम 2 घंटे का होगा और सभी सवालों के मल्टीपल च्वॉइस होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वाराणसी में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को दो पालियों में हुई। जहां परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने में वाराणसी प्रशासन पूरी तरह फेल रहा। शहर में अभ्यर्थियों की उमड़ी भीड़ से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। शहर के विभिन्न क्षेत्र जाम की चपेट में रहे। शाम के समय तकरीबन पूरे शहर में लगे जाम से लोग कराह उठे। इधर, रेलवे स्टेशनों और रोडवेज बस स्टेशन पर व्यवस्थाएं बेपटरी हो गईं। अभ्यर्थियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए बसों के अलावा रेलवे ने भी विशेष ट्रेनें चलाईं जो नाकाफी रही।


देर रात तक परीक्षार्थी बस स्टैंड पर परेशान दिखे। वे बस खड़ी होने के पहले ही सीट के लिए दौड़ पड़ रहे थे। सीट पर बैठने को लेकर मारामारी की स्थिति बनी थी। मलदहिया में शाम के समय सत्संग से छूटी भीड़ के चलते भी सामनेघाट, लंका और रामनगर जाम की चपेट में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed