फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uproar over the end of the vaccine at the centers, quarrel with the employees

केंद्रों पर टीका खत्म होने पर हंगामा, कर्मचारियों से नोकझोंक

Wed, 07 Jul 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the end of the vaccine at the centers, quarrel with the employees
जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए दिन प्रतिदिन केंद्रों पर भीड़ बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं दिखा। मंगलवार को महिला अस्पताल, काशी विद्यापीठ स्वास्थ्य केंद्र, एमएसएमई भवन चांदपुर सहित अन्य केंद्रों पर समय से पहले वैक्सीन खत्म होने पर लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। सुरक्षा के लिहाज से लगी पुलिस को भी बीचबचाव के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वैक्सीन की संकट की वजह से पिछले सप्ताह केंद्रों की संख्या भी कम थी। अब जब थोड़ी स्थिति सुधरी तो केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई। हालत यह है कि मंगलवार को महिला अस्पताल कबीरचौरा, चांदपुर एमएसएमई भवन सहित अन्य केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही लाइन लगनी शुरू हो गई। महिला अस्पताल में दोपहर में टीका लगवाने आई महिलाओं और पुलिस कर्मियों में नोकझोंक हुई। भीड़ अधिक होने पर पुलिसकर्मी लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील करते रहे। स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर, शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड पर भी भीड़ लगी रही। एमएसएमई भवन सभागार में पहले दिन 320 लोगों का टीकाकरण हुआ। यहां भी सामाजिक दूरी नहीं दिखी। लोग एक दूसरे से सटकर खड़े रहे।
विज्ञापन

स्लॉट बुकिंग खत्म, ऑन द स्पॉट पंजीकरण शुरू
पहले की तरह अब टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग का झंझट खत्म हो गया है। केंद्रों पर ऑन द स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था शुरू हो गई है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक लोग टीका लगवा सके, इसलिए व्यवस्था शुरू की गई है। लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर इसका लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed