{"_id":"61390b948ebc3eca8223b088","slug":"uproar-for-vacating-the-hostel-varanasi-news-vns6105046113","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रावास खाली कराने के लिए हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रावास खाली कराने के लिए हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्रों ने छात्रावास खाली कराने के विरोध में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासनिक भवन पर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्राें के हंगामे को देखते हुए पुलिस बुला ली गई। इसके बाद भी छात्र हास्टल खुलवाने की मांग पर अड़े रहे। छात्रों के अड़ियल रुख को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें 25 सितंबर तक हास्टल खाली करने की मोहलत दी है।
बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्ण मोहन शुक्ला के नेतृत्व में छात्र प्रशासनिक भवन पर धरने पर बैठ गए। छात्रों का कहना था कि 10 सितंबर से एनसीसी व 16 सितंबर से शास्त्री आचार्य की कक्षाएं शुरू होने जा रही है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर आदेश भी जारी हो चुका है। वहीं दूसरी ओर छात्रों से छात्रावास भी खाली कराए जा रहे हैं। यदि छात्रावास खाली करा दिया गया तो दूर दराज से आकर विश्वविद्यालय पढ़ने वाले छात्रों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो जाएगी। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि शास्त्री और आचार्य की परीक्षा 13 अगस्त को ही समाप्त हो चुकी है। इसे देखते हुए छात्रों को छात्रावास खाली करने के लिए कई बार निर्देश दिया गया बावजूद इसके छात्र में छात्रावास में जमे हुए ह़ैं। ऐसे में नए दाखिला लेने वाले छात्रों को हास्टल आवंटित नहीं किया जा सकता है। नए सिरे से आवंटन करने के लिए छात्रावास खाली कराए जा रहे हैं। इस दौरान आशुतोष द्विवेदी, मिथिलेश कुमार मिश्र, रंजीत तिवारी, राहुल शुक्ल, गौरव मिश्र, अभिभान शुक्ल आदि लोग शामिल हैं ।