फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UPPSC result 2018 declare two brothers became PCS officers in Ballia

UPPSC result 2018: बलिया के दो सगे भाई बने पीसीएस अफसर

Sat, 12 Sep 2020 12:41 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 12 Sep 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
UPPSC result 2018 declare two brothers became PCS officers in Ballia
अभिनव कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला।

होनहार बिरवान के होत चिकने पात...। अपनी मेहनत और लगन के बल पर जिले के दो सगे भाईयों ने इसे सच कर दिखाया है। गंवई माहौल में जन्मे और प्रारंभिक शिक्षा पाए दोनों ने कठिन परिश्रम से यूपीपीएससी 2018 की परीक्षा पास की। दोनों की सफलता से गांव के लोग गदगद है।

विज्ञापन


जिले के नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहराव गांव निवासी व वर्तमान में झांसी जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर तैनात कोमल यादव के दो पुत्रों अरविंद कुमार यादव और अभिनव कुमार यादव ने शुक्रवार को घोषित यूपीपीएससी 2018 की परीक्षा के रिजल्ट में यह सफलता पाई है। परीक्षा में अभिनव को 84वीं रैंक मिली है। जिसकी बदौलत उनका चयन एसडीएम पद के लिए हुआ है।

विज्ञापन

UPPSC result 2018 declare two brothers became PCS officers in Ballia
अरविंद कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला।

वहीं अरविंद का चयन बाटमाप विभाग में नियंत्रक विधिक के पद पर हुआ है। बता दें कि वर्तमान में अरविंद राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इनके पिता कोमल यादव झांसी में जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। दोनों की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। इसके बाद पिता की नौकरी लगने के बाद परिवार के साथ दोनों प्रयागराज चले गए। वहीं से माध्यमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद अभिनव एमएलएनआईटी से बीटेक और अरविंद आईआईटी दिल्ली से भौतिक विज्ञान में परास्नातक की उपाधि ली।


इसके बाद दोनों भाई आईएएस की तैयारी में जुट गए। इस बीच अभिनव ने वर्ष 2017 में आईएएस की परीक्षा दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। बावजूद इसके दोनों ने प्रयास जारी रखा जिसका परिणाम यूपीपीएससी के परीक्षा फल के रुप में सामने आया है। सफलता से प्रफुल्लित अभिनव ने कहा कि यह तो महज एक पड़ाव है। वास्तविक मंजिल आईएएस बनना है और इसके लिए तैयारी जारी रहेगी। दोनों की सफलता पर उनके चाचा व शिक्षक त्रिलोकी नाथ यादव और राज नारायण यादव समेत तमाम ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed