फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UPPSC result 2018 Chandauli news Shilpi Yadav and Raghavendra Singh become PCS officers

UPPSC result 2018: शिल्पी यादव का पीसीएस में चयन, एसआई से पीसीएस अफसर बने राघवेंद्र 

Sat, 12 Sep 2020 12:41 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 12 Sep 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
UPPSC result 2018 Chandauli news Shilpi Yadav and Raghavendra Singh become PCS officers
पीसीएस शिल्पी यादव - फोटो : सोशल मीडिया।

शुक्रवार को यूपीपीएससी 2018 के परिणाम घोषित हुए। इसमें जिले के दो लोगों ने पीसीएस अफसर बन नाम रोशन किया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर पालिका में कर निर्धारण अधिकारी के पद पर कार्यरत अतुल कुमार यादव की बेटी शिल्पी यादव का पीसीएस में कमर्शियल टैक्स अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। बेटी की सफलता से पूरा परिवार खुश है। शिल्पी ने बताया कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार वालों को देती हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल प्रह्लादघाट से हाईस्कूल और संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद बीएचयू से भूगोल (आनर्स) से स्नातक किया था। कर निर्धारण अधिकारी अतुल कुमार यादव ने बताया कि वह मूलतः सुल्तानपुर जिले के ग्राम-बछैयां, पोस्ट- कठघरापट्टी के रहने वाले हैं। बेटी ने सफलता हासिल कर गर्व से सिर ऊंचा कर दिया।

विज्ञापन

UPPSC result 2018 Chandauli news Shilpi Yadav and Raghavendra Singh become PCS officers
पीसीएस राघवेंद्र सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया।

सब इंस्पेक्टर से पीसीएस बने राघवेंद्र 

पीडीडीयू नगर जिले के धीना थाना क्षेत्र के महुंजी गांव के रहने वाले राघवेंद्र सिंह का चयन पीसीएस में कमर्शियल टैक्स अधिकारी के पद पर हुआ है। उनकी सफलता से परिवार में खुुशी का माहौल है। इसके पहले अभी राघवेंद्र सिंह प्रयागराज में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि यह सफलता अपने पिता शशिकांत सिंह को समर्पित करते हैं। जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। 

वहीं यहां तक पहुंचने में उनके चाचा विजय शंकर सिंह, छोटे भाई जो कानपुर नगर में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हैं बृज नारायण सिंह का काफी सहयोग रहा। राघवेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी शालिनी सिंह भी हमेशा प्रेरित करती रहती थी। सभी के सहयोग से यह सफलता मिली है। वह हाईस्कूल जमानिया से और इंटर तथा स्नातक यूपी कालेज वाराणसी से उत्तीर्ण किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed