{"_id":"64606b18892af058b80c4065","slug":"uppsc-exam-intelligence-watch-on-examination-centers-in-varanasi-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC Exam: वाराणसी में परीक्षा केंद्रों पर खुफिया नजर, दोनों पाली में 38,172 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC Exam: वाराणसी में परीक्षा केंद्रों पर खुफिया नजर, दोनों पाली में 38,172 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Sun, 14 May 2023 10:31 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 14 May 2023 10:31 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री परीक्षा आज वाराणसी में 80 केंद्रों पर हो रही है। किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से आधे घंटे पहले जांच-पड़ताल के बाद कमरे में प्रवेश मिला।
विज्ञापन
एसबीएस कॉलेज लक्सा स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री परीक्षा आज वाराणसी में 80 केंद्रों पर हो रही है। परीक्षा केंद्रों पर खुफिया विभाग की टीम नजर है। किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से आधे घंटे पहले जांच-पड़ताल के बाद कमरे में प्रवेश मिला।
विज्ञापन
पहली पाली की परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद पहुंचे अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए मन्नतें करनी पड़ीं। दो पाली (सुबह 9.30 से 11 .30 बजे और 2.30 से 4.30 बजे) होने वाली परीक्षा में 38,172 अभ्यर्थी शामिल होंगे।परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी निगरानी कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी हो रही है। साथ ही पुलिस और पीएसी के इंतजाम हैं।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर की परिधि में फोटो स्टेट की दुकानें बंद हैं। केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ को पुलिस ने हटाया।