फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UPPCS: Electronic devices are not allowed in the examination centers

यूपीपीसीएस : परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं

Sat, 13 May 2023 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
UPPCS: Electronic devices are not allowed in the examination centers
यूपीपीसीएस की परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी और बिना जांच-पड़ताल व आईडी के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में 14 मई को होने वाली यूपीपीसीएस परीक्षा के लिए बैठक की। परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण और नकल विहीन कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर की परिधि में फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहें। केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ इकट्ठा नहीं होनी चाहिए। थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि डबल लाॅक से परीक्षा केंद्रों तक कड़ी सुरक्षा में पेपर पहुंचे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करते समय और परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक कड़ी निगरानी रखें। किसी भी दशा में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में नहीं प्रयोग होना चाहिए। परीक्षार्थियों की आईडी से सही परीक्षार्थी की पहचान कक्ष निरीक्षक करेंगे। परीक्षा केंद्रों से किसी भी तरह पेपर लीक नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पुरुष परीक्षार्थियों की तलाशी पुरुष निरीक्षक तथा महिलाओं की तलाशी महिला निरीक्षक लेंगे। परीक्षा केंद्रों के सभी सीसीटीवी कैमरे सक्रिय होने चाहिए और परीक्षा के दौरान किसी का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article