{"_id":"5e0f6d748ebc3e87b84de8aa","slug":"upendra-tiwari-oversaw-dr-sampurnanand-sports-stadium-in-sigra-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समय पर काम पूरे नहीं तो होगी एफआईआर, खेल मैदानों में कार्यों की धीमी गति पर राज्यमंत्री की फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर काम पूरे नहीं तो होगी एफआईआर, खेल मैदानों में कार्यों की धीमी गति पर राज्यमंत्री की फटकार
Fri, 03 Jan 2020 10:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला।
सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम और बड़ा लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर संकुल में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान खेल मैदानों में चल रहे कई निमार्ण कार्यों में धीमी गति को देखते हुए समितियों और अभियंताओं को फटकार लगाई।
विज्ञापन
उन्होंने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह को कहा कि अगर ये समय पर काम पूरा करके न दे तो इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। स्थानीय लोगों की शिकायत पर सिगरा स्टेडियम में मिट्टी गिराकर समतल करने के आदेश, नाली का काम जल्द पूरा करने और फरवरी में जिम को शुरू करने का वादा भी किया।
विज्ञापन
वहीं बड़ा लालपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल का भी तिवारी ने दौरा किया। जहां छह करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से आठ लेन के बनने वाले सिंथेटिक ट्रैक के पूरा होने तक मौजूदा रनिंग ट्रैक को 12 फीट चौड़ा और गढ्ढों को पाटकर समतल करने को कहा।
विज्ञापन
Trending Videos
एक करोड़ 29 लाख में बनकर तैयार होने बास्केटबाल कोर्ट का भी मंत्री ने निरीक्षण किया। जो भारतीय प्रवासी सम्मेलन के दौरान तोड़ दिया गया था। इसके अलावा हास्टल के खिलाड़ियों से मिलकर उनकी समस्या भी जानी। इस मौके पर हंसराज विश्वकर्मा, विद्यासागर राय, श्रीनिकेतन मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।