फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Weather Rainfall from city village minimum temperature dropped farmers faces lit up

UP Weather: शहर से गांव तक बरसे बादल, 1.6 डिग्री सेल्सियस गिरा न्यूनतम पारा; खिले किसानों के चेहरे

Fri, 05 Jul 2024 09:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 09:34 AM IST
सार

Varanasi News: तीन दिनों से हो रही बारिश से मौसब खुशनुमा हो गया है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। दूसरी तरफ, वाराणसी के कई क्षेत्रों में कीचड़ और जलजमाव की भी समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं।

विज्ञापन
UP Weather Rainfall from city village minimum temperature dropped farmers faces lit up
बारिश के बीच सड़क पर लगे पानी का लुत्फ उठाते युवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन से रुकरुक कर बारिश हो रही है। बीते दोपहर में शहर में हल्की बारिश के बाद रात नौ बजे बारिश तेज हो गई। शहर से लेकर गांव तक बारिश होने का असर यह रहा कि सड़क से खेत तक पानी भर गया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में भी 1.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की है। न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 25.4 दर्ज किया गया। बीते दो दिन में हल्की बारिश का लोग घाटों पर लुत्फ लेते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, तेज बारिश से गलियों और मोहल्लों में कीचड़ हो जा रहा है। 
विज्ञापन


गुरुवार को गोदौलिया, रथयात्रा, नई सड़क, बेनियाबाग, औसानगंज, चौकाघाट, हुकुलगंज, बीएचयू के आसपास, लहरतारा आदि इलाकों में जलभराव और कीचड़ की समस्या रही। कई लोगों ने पार्षदों को फोन कर समस्या बताई। जिस पर पार्षदों ने नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत कर साफ-सफाई करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते गुरुवार की दोपहर में सुंदरपुर, लंका, भिखारीपुर सहित अन्य जगहों पर बारिश हुई। वहीं, बरेका, मंडुवाडीह, सिगरा आदि जगहों पर मौसम साफ रहा। रात नौ बजे के आसपास फिर से लंका, भेलूपुर, रामनगर के साथ ही लहरतारा, कैंट सहित अन्य जगहों पर तेज बारिश शुरू हुई। 



उधर, ग्रामीण इलाकों में सेवापुरी सहित अन्य क्षेत्रों में भी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। गुरुवार का तापमान बुधवार के अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 36.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन-चार दिन तक अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।

सिगरा में ढक्कन धंसा

सिगरा पेट्रोल पंप के पास बारिश के चलते नाले का ढक्कन धंस गया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम को सूचना दी। इसके बाद जेसीबी लगाकर ढक्कन हटवाया गया। साथ ही नाले की सफाई कराई गई। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि नाले को सफाई के बाद मजबूत ढक्कन से ढक दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed