फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Weather Rain again in Varanasi monsoon arrive next week temperature drops Relief from heat

UP Weather: वाराणसी में फिर हुई बारिश, तीन दिन में आएगा मानसून, तापमान भी गिरा; गर्मी से मिली राहत

Sun, 23 Jun 2024 03:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 03:37 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में न्यूनतम तापमान 29.6 पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून की सक्रियता का असर दिख रहा है। अगले सप्ताह 25 जून के बाद मानसून की दस्तक वाराणसी में हो सकती है।

विज्ञापन
UP Weather Rain again in Varanasi monsoon arrive next week temperature drops Relief from heat
वाराणसी में हुई भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रविवार को एक बार फिर हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव से गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम वैज्ञानिक इसे प्री मानसून की बारिश बता रहे हैं। 25 जून के बाद कभी भी मानसून की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस सप्ताह की शुरुआत में तेज धूप और लू चलने से लोग परेशान थे, लेकिन पिछले तीन दिन से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं की वजह से राहत मिली है। रविवार को दोपहर तक धूप रही, लेकिन करीब दो बजे देख- देखते घने बादल छा गए और तेज हवा चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। शहरी क्षेत्र में लंका, सुंदरपुर, सिगरा, रथयात्रा में बारिश हुई। ग्रामीण इलाकों में भी मौसम बदलने से किसानों के चेहरे खिल उठे। यहां भी कछवा, लोहता आदि क्षेत्रों में कुछ देर के लिए बारिश हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed