{"_id":"6677f2e3f88952e4b10e8951","slug":"up-weather-rain-again-in-varanasi-monsoon-arrive-next-week-temperature-drops-relief-from-heat-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: वाराणसी में फिर हुई बारिश, तीन दिन में आएगा मानसून, तापमान भी गिरा; गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: वाराणसी में फिर हुई बारिश, तीन दिन में आएगा मानसून, तापमान भी गिरा; गर्मी से मिली राहत
Sun, 23 Jun 2024 03:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:37 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में न्यूनतम तापमान 29.6 पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून की सक्रियता का असर दिख रहा है। अगले सप्ताह 25 जून के बाद मानसून की दस्तक वाराणसी में हो सकती है।
विज्ञापन
वाराणसी में हुई भारी बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में रविवार को एक बार फिर हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव से गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम वैज्ञानिक इसे प्री मानसून की बारिश बता रहे हैं। 25 जून के बाद कभी भी मानसून की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस सप्ताह की शुरुआत में तेज धूप और लू चलने से लोग परेशान थे, लेकिन पिछले तीन दिन से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं की वजह से राहत मिली है। रविवार को दोपहर तक धूप रही, लेकिन करीब दो बजे देख- देखते घने बादल छा गए और तेज हवा चली।
विज्ञापन
गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। शहरी क्षेत्र में लंका, सुंदरपुर, सिगरा, रथयात्रा में बारिश हुई। ग्रामीण इलाकों में भी मौसम बदलने से किसानों के चेहरे खिल उठे। यहां भी कछवा, लोहता आदि क्षेत्रों में कुछ देर के लिए बारिश हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 रिकॉर्ड किया गया।