फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Sports Daughters working hard for three hours every day convert penalty corners into goals

UP Sports: पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने के लिए रोज तीन घंटे मेहनत कर रहीं बेटियां, पढ़ें अन्य खबरें

Fri, 04 Oct 2024 04:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 04:37 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में खेल की काफी खबरें रहीं। जगह-जगह पर खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं। जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

विज्ञापन
UP Sports Daughters working hard for three hours every day convert penalty corners into goals
लालपुर स्टेडियम में अभ्यास करतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रादेशिक स्कूली हॉकी प्रतियोगिता गोरखपुर में खेली जाएगी। वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों ने लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में अभ्यास किया। 

विज्ञापन


हॉकी कोच इदरीस अहमद ने बताया कि खिलाड़ियों को पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने की ट्रेनिंग दी जा रही है। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि गत वर्ष वाराणसी मंडल सेमीफाइनल तक पहुंची थी। इस समय अंडर-14 आयु वर्ग की खिलाड़ी रोज तीन घंटे अभ्यास कर रही हैं। मैच से एक घंटे पहले खिलाड़ियों वॉर्म अप, शारीरिक अभ्यास, स्ट्रेचिंग और योग कराया जाता है। 
विज्ञापन


तनु यादव और रोशनी पटेल की अगुवाई में टीम एस्ट्रोटर्फ पर भी मेहनत कर रही है। वाराणसी की टीम सात से 11 अक्तूबर तक खेलेगी। कोच ने बताया कि शुरू से आक्रमण की रणनीति बनाई गई है, ताकि जब तक विपक्षी टीम संभले तब तक टीम को लीड मिल चुकी हो। टीम के सभी खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
चौथे विभागीय सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के अतुलदीप ने रजत और अखिल भारतीय इंटर रेलवे प्रतियोगिता में कमालुद्दीन ने टीम को कांस्य पदक दिलाया। ऐसा पहली बार हुआ है जब पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने कांस्य जीता है। वापस लौटने पर मंडल रेल प्रबंधक वीनित श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन अशोक कुमार, धन्यवाद सतीष नारायण सिंह ने किया।

मंडलीय प्रतियोगिता में खेलेंगे 15 बॉक्सर
68वीं माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता संदहा स्थित एक एकेडमी के रिंग में खेली गई। सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज भेलूपुर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जिले के दस जोन के करीब 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 15 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। 



सब जूनियर अंडर-14 में वीर किशन शर्मा, आकाश राजभर, प्रिंस, समीर पटेल, देवांश कुमार राज और विवेक पाल ने क्वालिफाई किया। वहीं अंडर-17 में राज सिंह, करन सोनकर, राज गुप्ता, मुकेश कुमार राय, यशवंत गुप्ता नीतू चौहान, विवेक कुमार व दिग्विजय साहनी और अंडर-19 में बिंद राजभर ने क्वालिफाई किया। मंडलीय प्रतियोगिता पांच अक्ततूबर को होगी। 

रस्सी कूद में 200 खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन
गुरुनानक इंग्लिश स्कूल में गुरुवार को में सीबीएसई की तीन दिवसीय रस्सी कूद राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेली गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य मंत्री डॉ. दयाशकंर मि़श्र ने किया। पहले चार स्पर्धा स्पीड होप, स्प्रींट, इंडोरेंस और फ्री स्टाइल वर्ग में 200 खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। विशिष्ट अतिथि एडीशनल सीपी डॉ. एस चन्नपा ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर ध्यान देने की बात कही। प्रबंधक सरदार परमजीत सिंह अहलुवालिया, कौशिक आचार्य, दलजीत कौर रहीं। 

महिला बैडमिंटन की टीम घोषित
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में विश्वविद्यालय परिसर की बैडमिंटन (महिला) टीम का चयन ट्रायल इंडोर हॉल में हुआ। इसके बाद विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. मुकेश कुमार पंथ ने 41 सदस्यीय खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी। बताया कि ट्रायल में विश्वविद्यालय परिसर के अलावा, एनटीपीसी, गंगापुर परिसर और भैरव तालाब परिसर के करीब 91 खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें 41 खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

छह को होगा ताइक्वांडो टीम का चयन ट्रायल: काशी विद्यापीठ में विश्वविद्यालय परिसर की ताइक्वांडो (महिला/पुरुष) टीम का चयन छह अक्तूबर को होगा। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. मुकेश कुमार पंथ ने बताया कि टीम का चयन सुबह 11.30 बजे से क्रीड़ा परिषद में होगा। 

यूपी ने हरियाणा को 7-3 से दी मात, इनमें काशी के 5 खिलाड़ी
जिले के पांच खिलाड़ियों की हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए यूपी की हॉकी टीम ने सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीत ली। प्रतियोगिता के फाइनल में यूपी की हॉकी टीम ने हरियाणा की टीम को 7-3 के स्कोर से मात दी। यूपी की ओर काशी के राहुल ने पहला गोल किया।

चंडीगढ़ के सेक्टर-42 के हॉकी स्टेडियम में खेली गई 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में यूपी की टीम में वाराणसी के पांच खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हरियाणा की धाकड़ टीम को चार गोल के अंतर से करारी शिकस्त दी। प्रदेश के लिए पहला गोल वाराणसी के राहुल ने किया। 

इसके बाद 26वें मिनट में राहुल ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। हरियाणा के खिलाड़ियों की जीत में सबसे बड़े रोड़ा गोलकीपर अंकित यादव बने। कई पेनाल्टी कॉर्नर और विपक्षी टीम के अटैक को विफल किया। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि खिताब जीतने वाली उत्तर प्रदेश की टीम में वाराणसी के पांच खिलाड़ियों में अंकित यादव (गोलकीपर), राहुल यादव, अश्विनी सिंह, अजित पाल और आर्यन सिंह ने क्षेत्ररक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

हॉकी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष केबी रावत, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी अकरम महमूद व कोच इदरीश अहमद ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। 

UP Sports Daughters working hard for three hours every day convert penalty corners into goals
ताइक्वांडो प्रतियोगिता की पदक विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

मजदूर की बेटी ने स्वर्ण, बिजली मिस्त्री की बेटी ने जीता कांस्य
बलिया में खेली गई 68वीं ताइक्वांडो राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मजदूर और बिजली मिस्त्री की बेटी ने पदक जीता है। बृहस्पतिवार शाम वापस लौटने पर चेतगंज के एकेडमी में दोनों को सम्मानित किया गया। पांडयेपुर की स्वर्ण पदक विजेता सुहानी पटेल के पिता संतोष पटेल मजदूरी करते हैं। 

सिगरा निवासी कांस्य पदक विजेता वैष्णवी कनौजिया के पिता संतोष बिजली मिस्त्री हैं। कोच उमेश केशरी ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से प्रतियोगिता 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक बलिया में हुई। सुहानी पन्नालाल चौबे माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं। वैष्णवी सुधाकर महिला इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। इस मौके पर सौरभ जायसवाल, अमन वर्मा, शशांक श्रीवास्तव मौजूद रहे। 

UP Sports Daughters working hard for three hours every day convert penalty corners into goals
कुश्ती की विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता: अंडर-19 फ्री स्टाइल कुश्ती में वाराणसी मंडल चैंपियन
गोरखपुर में खेली गई 68वीं प्रदेशीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग फ्री स्टाइल में वाराणसी मंडल की टीम चैंपियन बनी। आठ अलग-अलग  स्पर्धाओं में 74 खिलाड़ियों ने दांव आजमाए। इसमें 47 ने पदक जीतकर काशी का नाम रोशन किया। 

मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण, 16 रजत और 22 कांस्य पदक समेत 47 पदक प्राप्त किए। बालिका वर्ग के अंडर-14, 17 और अंडर-19 में बालिका टीम उपविजेता रही। जबकि अंडर-19 बालक टीम ग्रीको रोमन में तीसरे स्थान पर रही। कुश्ती टीम के चयनकर्ता नाथूराम यादव ने बताया कि बालिका वर्ग में 27 खिलाड़ी कुश्ती के मैच पर उतरे। 22 ने पदक जीते। बालक वर्ग में 47 खिलाड़ियों ने दांव आजमाया और 26 ने पदक जीते। 

छह बालिकाओं ने जीते पदक 
स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता निवेदिता साईं सेंटर की खिलाड़ियों ने छह पदक जीते हैं। यह एक ही संस्थान के खिलाड़ियों के सर्वाधिक पदक हैं। बालिका वर्ग के 53 किलो में माला यादव स्वर्ण, 55 किलो में पायल ने कांस्य, 62 किलो में वसुंधरा यादव ने रजत, 65 किलो में पलक ने रजत, 72 किलो में लक्ष्मी गुप्ता ने कांस्य और 76 किलो में जाह्नवी ने कांस्य पदक जीता है। माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालक वर्ग में सौरभ यादव और बालिका वर्ग में माला यादव ने स्वर्ण पदक जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed