फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP SOG fired at truck driver as smuggler in Pratapgarh driver kept running Jaunpur news

यूपी: ट्रक चालक को तस्कर समझ एसओजी ने चलाई गोली, बदमाश समझकर चालक भागता रहा

Fri, 04 Dec 2020 07:22 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 04 Dec 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
UP SOG fired at truck driver as smuggler in Pratapgarh driver kept running Jaunpur news
सांकेतिक तस्वीर

यूपी के प्रतापगढ़ जिले की एसओजी ने तिरपाल से ढके ट्रक में पशु तस्करी की आशंका पर बृहस्पतिवार की रात पीछा किया। चालक को रोकने की कोशिश भी की लेकिन एसओसी के सादे वर्दी में होने से चालक ने बदमाश समझकर ट्रक नहीं रोकी। लिहाजा चालक ट्रक लेकर भागता रहा और एसओजी उसका पीछा करती रही। करीब 15 किमी दूर जौनपुर जिले के बदलापुर थाने में चालक ट्रक लेकर पहुंचा और राहत की सांस ली। पूछताछ के बाद मामला स्पष्ट हुआ और तिरपाल हटाने पर ट्रक में चीनी लदी मिली। 

विज्ञापन


गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी रवींद्र दुबे ट्रक पर मनकापुर से 320 क्विंटल चीनी लेकर वाराणसी जा रहा था। प्रतापगढ़ में ढकवा के पास ट्रक रोककर वह आराम करने लगा। उसके साथ सुल्तानपुर के गोसाईगंज निवासी खलासी शनि यादव भी था। तभी ट्रक के पास सूमो सवार आठ लोग पहुंचे और चालक को जगाकर दरवाजा खोलवाने लगे। चालक ने उन्हें बदमाश समझा और दरवाजा खोलने के बजाय ट्रक स्टार्ट कर भागने लगा।

विज्ञापन

सूमो सवार एसओजी ने पशु तस्कर समझकर ट्रक का पीछा शुरू कर दिया और नहीं रूकने पर अगले पहिया में गोली मार दी। गोली लगने से ट्रक के पहिए में आग लग गई, लेकिन चालक लूटपाट के भय में भागता रहा। चीनी लदे ट्रक के चालक ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। ट्रक जैसे ही बदलापुर पहुंची वहां प्रभारी निरीक्षक और 112 नंबर की पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस को देख चालक ने ट्रक रोककर आपबीती बताई। इसी बीच एसओजी भी पहुंच गई। गालीगलौज करते हुए चालक को धमकाने लगे। छानबीन हुई तो पूरी सच्चाई सामने आई। ट्रक की जांच के बाद टीम लौट गई। प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल ने बताया कि चालक बदमाशों के भय में ट्रक लेकर भगाता रहा, जिससे पुलिस टीम का शक गहरा गया था। बाद में सब स्पष्ट होने पर टीम जांच कर लौट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed