यूपी रोडवेज अपने यात्रियों को कोरोना से बचाएगा, सिर्फ 6 रुपये में ट्रिपल लेयर का मिलेगा मास्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से यात्रियों के बचाव को लेकर रोडवेज ने 'नो प्रॉफिट-नो लॉस' की तर्ज पर 6 रुपये में मास्क बिक्री की योजना का सोमवार सुबह कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर शुभारंभ हुआ। वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय और सेवा प्रबंधक संतोष कुमार ने यात्रियों को 6 रुपये में मास्क वितरित किया।
लखनऊ स्थित वर्कशॉप में कपड़े का मास्क कर्मचारियों ने बनाना शुरू कर दिया है। वाराणसी परिक्षेत्र के 8 डिपो में मास्क की बिक्री शुरू हो गई है। अधिकारियों के अनुसार जरूरत पड़ी तो बसों में भी परिचालक मास्क की बिक्री कर सकेंगे। इसके साथ ही सैनिटाइजर की भी बिक्री होगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि ट्रिपल लेयर का मास्क महज 6 रुपये में यात्रियों को दिया जा रहा है। यह ऐसा मास्क है कि यात्री कई बार इसे वॉश कर सकते हैं। सिर्फ यात्रियों को ही यह मास्क उपलब्ध होगा।
यह ऐसा मास्क है, जो कोरोना संक्रमण से बचाव में काफी कारगर है। परिक्षेत्र के 8 डिपो के एआरएम सहित अन्य अधिकारियों को इसे लेकर विशेष दिशा निर्देश दिया गया है। परिक्षेत्र के बेड़े में 546 बसें और लगभग 5 से 8 हजार यात्री रोजाना सफर करते हैं।