फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Road Accident Mau Jaunpur top 10 districts of state with road accidents

UP Road Accident: सड़क हादसे वाले प्रदेश के टॉप- 10 जिलों में मऊ-जौनपुर, इन शहरों में दुर्घटनाओं में आई कमी

Tue, 30 Jul 2024 08:15 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Jul 2024 08:15 AM IST
सार

सड़क हादसे वाले प्रदेश के टॉप-10 जिलों में मऊ-जौनपुर शामिल है। वहीं वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और मिर्जापुर में दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
UP Road Accident Mau Jaunpur top 10 districts of state with road accidents
UP Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क हादसे वाले प्रदेश के टॉप-10 जनपदों में पूर्वांचल का मऊ और जौनपुर जिला शामिल है। प्रदेश भर में मऊ तीसरे और जौनपुर आठवें स्थान पर है। सुकून की बात यह है कि वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर और आजमगढ़ में सड़क हादसों में कमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


एक जनवरी से 30 जून 2023 तक और एक जनवरी से 30 जून 2024 तक सड़क हादसों में हुई लोगों की मौतों का आंकड़ा परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह ने जारी किया है। इसके अनुसार मऊ जिले में वर्ष 2023 के शुरुआती छह महीने में 76 लोगों की मौत हुई थी। इसी अवधि में वर्ष 2024 में 102 लोगों ने जान गंवाई। 
विज्ञापन


इस तरह से मृतकों की संख्या में 34.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जौनपुर जिले में वर्ष 2023 में जनवरी से जून के बीच 171 लोगों की मौत हुई थी। जबकि, वर्ष 2024 में 200 लोगों की मौत हुई है और मृतकों की संख्या 17 प्रतिशत बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बलिया में गत वर्ष शुरुआती छह माह में 148 तो इस वर्ष 151 लोगों की सड़क हादसे में जान गई। वहीं, गाजीपुर में वर्ष 2023 में जनवरी से जून तक 127 लोगों की जान गई थी। इस वर्ष गत छह माह में 129 लोग सड़क दुर्घटना में जान गंवा चुके हैं। 

हादसे में मौत में कमी लाने के लिए उपाय

  • दोपहिया वाहन सवार हेलमेट और चारपहिया वाहन सवार सीट बेल्ट लगाएं।
  • ओवर स्पीड, शराब पीकर और रांग साइड वाहन चलाने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई हो।
  • दुर्घटना वाले चिहिनत स्थान पर संकेतक बोर्ड लगाकर राहगीरों को आगाह किया जाए।
  • सड़क हादसा होते ही बेहतर ट्रॉमा केयर सुविधा उपलब्ध हो।

सोनभद्र में 20.4% और वाराणसी में 10.9% कमी आई

वर्ष 2023 के शुरुआती छह महीने की तुलना में उसी अवधि में 2024 में सोनभद्र, भदोही, चंदौली और वाराणसी जिले में सड़क हादसे में 10 प्रतिशत से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है। 2023 में सोनभद्र में सड़क हादसे में 186 लोगों की जान गई थी। वर्ष 2024 में 148 लोगों की जान गई। 2023 में भदोही में 58 लोगों की जान गई थी, जबकि इस वर्ष 50 लोगों की मौत हुई है। 2023 में चंदौली में 79 लोगों की जान गई थी, जबकि इस वर्ष 69 लोगों की मौत हुई है।

2023 में सड़क हादसे में वाराणसी में 165 लोगों की, जबकि इस वर्ष 147 लोगों की मौत हुई है। 2023 में मिर्जापुर में 154 लोगों की जान गई थी, जबकि इस वर्ष छह माह में 142 लोगों की जान गई है। 2023 में आजमगढ़ में 202 लोगों की मौत हुई थी, जबकि इस साल छह माह में 199 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed