फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up police wear off muslim woman burqa in yogi rally at ballia

बलिया में सीएम योगी की रैली में पुलिस ने महिला से उतरवाया बुर्का

Wed, 22 Nov 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 22 Nov 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
up police wear off muslim woman burqa in yogi rally at ballia
मुस्लिम महिला ने बताया कि योगी के समर्थन में खुशी से उतारा बुर्का - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया जिले में मंगलवार को सीएम योगी की रैली को लेकर पुलिस व खुफिया तंत्र की निगाह काले सामानों पर विशेष रही। इस कारण कार्यक्रम में बैठी एक महिला को अपना काला बुर्का तक उतारना पड़ा। काला जैकेट काला कोट और काला स्वेटर पहने लोगों को सभा स्थल के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। बुर्का उतारने वाली महिला ने बताया कि योगी के समर्थन में उसने खुशी से अपना काला बुर्का उतार दिया था।
विज्ञापन


 दोपहर करीब डेढ़ बजे कॉलेजों की छुट्टी होने के बाद दर्जनों छात्र मुख्यमंत्री का भाषण सुनने पहुंचे लेकिन अधिकांश छात्रों के पास काला बैग होने के कारण उन्हें पुलिस ने मैदान में इंट्री नहीं दी। इसी तरह ठंड की वजह से कई लोग काला जैकेट पहन कर पहुंचे थे लिहाजा उन्हें भी सड़कों पर ही रह कर भाषण सुनना पड़ा।
विज्ञापन


कई भाजपा कार्यकर्ताओं पर केसरिया साफा पर काला जैकेट भारी पड़ा और उन्हें भी पुलिस ने कार्यक्रम स्थल तक जाने की अनुमति नहीं दी। काला दुपट्टा लिए कई महिलाएं भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने से वंचित रह गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह रहा कि कुंवर सिंह चौराहा से लेकर एनसीसी तिराहा हजारों की भीड़ दूर से ही मुख्यमंत्री का भाषण सुनती रही। मामले में  बलिया के एसपी अनिल कुमार ने कहा कि  मुस्लिम महिला से बुर्का उतरवाने का मामला फिलहाल संज्ञान में नहीं है।

यदि किसी मुस्लिम महिला का बुर्का जबरन उतरवाया गया तो गलत है, निश्चित ही मामले की जांच होगी, जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

गरीबों और छोटे कारोबारियों पर डाले डोरे

up police wear off muslim woman burqa in yogi rally at ballia
सीएम ने निकायों को मजबूत बनाने को दिया भरोसा - फोटो : अमर उजाला
निकाय चुनाव प्रचार को लेकर मंगलवार को बलिया आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सभी वर्गों को लुभाने का काम किया। हालांकि खासकर गरीबों के अलावा पटरी दुकानदारों, ठेला-खोमचा व अन्य व्यापारी उनके फोकस में रहे। उन्होंने निकायों में मजबूत बनाने के साथ साफ सुथरा रखने व एलईडी बल्ब युक्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था का भी वादा किया। 

मुख्यमंत्री ने मंच से दोनों नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का जिक्र करने के बाद कहा कि सरकार निकायों को मजबूत बनाना चाहती है ताकि नगरों का विकास हो सके। कहा कि इसके लिए नगर निकायों को सक्षम बनाया जाएगा ताकि वह खुद कार्ययोजना बनाकर कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि शहरी इलाकों में रहने वाले गरीबों के लिए पुनर्वास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके अलावा ठेला-खोमचा व पटरी दुकानदारों के लिए फेरा नीति लागू करने की बात कर लुभाने का काम किया। मुख्यमंत्री ने निकायों के कार्य को पारदर्शी बनाने का भी आश्वासन दिया। कहा कि वर्ष 2022 तक सभी गरीबों को आवास मुहैया करा दिया जाएगा। उन्होंने भ्रष्टाचार को निशाने पर लेते हुए गरीबों के हक पर डाका डालने वाले अफसरों की संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांटने की घोषणा की।

कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पूरी छूट दी गई है। लेकिन इसके बाद भी यदि अपराधियों से सांठ-गांठ करने की बात सामने आई तो उन्हें जबरन सेवानिवृत्त करने का भी किया जाएगा। बताया कि नगरीय इलाकों में आउट सोर्सिंग के माध्यम से काम करने वाले सफाईकर्मियों का शोषण किया जाता है और उन्हें पूरा मानदेय नहीं दिया जाता है, इस पर लगाम लगेगा और मानदेय सीधे उनके खाते में भेजने का काम किया जाएगा। 
 

राजेश हत्याकांड का जिक्र भी किया

up police wear off muslim woman burqa in yogi rally at ballia
सीएम योगी आदित्यनाथ
बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी पूनम गुप्ता के पति राजेश गुप्ता की हत्याकांड का जिक्र मुख्यमंत्री ने मंच से करके व्यापारियों को लुभाने का काम किया। कहा कि अत्याचारियों ने राजेश गुप्ता की हत्या किया और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई है, लेकिन अभी और कार्रवाई होगी।


भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से नाम लेकर दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इसमें नगर पालिका बलिया के संजीव कुमार डम्पू व रसड़ा की सुनिता देवी के अलावा नगर पंचायत चितबड़ागांव के राजू सिंह डब्बू, बेल्थरारोड के दिनेश गुप्ता, सिकंदरपुर के रविन्द वर्मा, मनियर के भीम गुप्ता, बांसडीह से पूनम गुप्ता, सहतवार की संजू सिंह, रेवती के कुसुम पांडेय व बैरिया के शांति देवी के अलावा भाजपा सभासदों को भी जिताने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed