फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP police searching of coaching owner who fraud with students

यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा पास कराने का ठेका लेने वाले कोचिंग संचालक को तलाश रही पुलिस

Tue, 19 Jun 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 19 Jun 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
UP police searching of coaching owner who fraud with students
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा पास कराने का 60 हजार रुपये में ठेका लेने वाले आजमगढ़ के विश्वा कोचिंग के संचालक  शिवचरन विश्वकर्मा और अध्यापक रविकांत पांडेय की गिरफ्तार के बाद पुलिस को इसी कोचिंग के एक और अध्यापक व एक अन्य कोचिंग संचालक की संलिप्तता का पता चला है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चिन्हित दोनों आरोपी ग्राहक तलाशने का काम करते थे। इनका मकसद पेपर हल करना नहीं, बल्कि अभ्यर्थियों से रुपये ऐंठकर भाग जाने का था। पुलिस के पास इसके पुख्ता सबूत भी हैं।  
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के 22 केंद्र हैं। सोमवार और मंगलवार को होने वाली इस परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने पेपर लीक आदि पर नजर रखने के लिए कई टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी का परिणाम रहा कि 16 जून को शहर के ब्रह्मस्थान मुहल्ले में स्थित विश्वा कोचिंग चलाने वाले दो आरोपी फर्जीवाड़ा में पकड़े गए। कोचिंग संस्थान से तीन मोबाइल, पांच हजार रुपये और 20 छात्रों के 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड सहित अन्य प्रमाण पत्र भी बरामद हुए।

 

छात्रों से रकम ऐंठकर फरार होने का था इरादा

UP police searching of coaching owner who fraud with students
इन लोगों का दावा था कि परीक्षा शुरू होने से चार घंटे पहले मोबाइल पर प्रश्नपत्र हल कर भेज दिए जाएंगे। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई जांच में पुलिस को विश्वा कोचिंग के ही एक अन्य अध्यापक और इसी क्षेत्र की दूसरी कोचिंग के मालिक की भी संलिप्तता का पता चला है।

पुलिस के मुताबिक यह दोनों ग्राहक तलाशने का काम कर रहे थे। जो घटना के बाद से ही फरार हैं। पुलिस के मुताबिक परीक्षा में बहुत ही सख्ती बरती जा रही। ऐसे में प्रश्नपत्र लीक होने का सवाल ही नहीं है। इनका इरादा छात्रों से रकम ऐंठकर फरार होने का था। पुलिस के पास इस बात के पुख्ता सबूत भी हैं।  

एसपी सिटी सुभाषचंद्र गंगवार ने बताया कि सर्विलांस के जरिए सूचना मिली थी कि शहर के ब्रह्मस्थान मुहल्ले में कोचिंग संचालक शंभूपुर गांव निवासी शिवचरन विश्वकर्मा और भूवनपुर गांव निवासी अध्यापक रविकांत पांडेय छात्रों को पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के लिए 60 हजार रुपये में ठेका ले रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed