{"_id":"5bf59629bdec2269651f3bfe","slug":"up-police-constable-misbehave-with-trainee-ias-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में आईएएस प्रशिक्षु महिला से सिपाही ने किया दुर्व्यवहार, सुरक्षाकर्मियों पर चलाए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में आईएएस प्रशिक्षु महिला से सिपाही ने किया दुर्व्यवहार, सुरक्षाकर्मियों पर चलाए हाथ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बलिया में यूपी पुलिस के सिपाही द्वारा आईएएस प्रशिक्षु से दुर्व्यवहार और सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना रेवती नगर पंचायत के वार्ड 13 में मंगलवार शाम घटी है। प्रधानमंत्री आवास की जांच के दौरान हुई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की तैनाती गोरखपुर जनपद में है।
प्रधानमंत्री आवास की एक महिला लाभार्थी की शिकायत पर एसडीएम बांसडीह/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग मंगलवार को रेवती नगर पंचायत के वार्ड 13 में जांच करने गई थीं। वह जमीन की पैमाइश करा रही थीं। इसी दौरान एक युवक आया और एसडीएम गर्ग से बदसलूकी करने लगा।
सुरक्षाकर्मियों के मना करने पर उसने हाथापाई की और कहा कि पुलिस में हूं, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। इसके बाद भाग गया। सूचना पर पहुंची रेवती पुलिस ने महफूज आलम नामक आरोपी सिपाही को गिरफ्तार करके एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।