फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up police

सिपाही की फर्जी वर्दी पहन कर घूमता था चोरी की बाइक लेकर

Sun, 10 May 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
up police
वाराणसी। सिपाही की वर्दी पहन कर चोरी की बाइक से घूमते मिले शिवपुर की कांशीराम आवास कॉलोनी निवासी सूरज कुमार वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। सूरज ने बताया कि वर्दी के सहारे लोगों से वसूली करने और रौब झाड़ने में उसे बहुत आसानी होती थी। वह एक पैर से दिव्यांग है और ऐसे ही मन किया तो सिपाही की वर्दी पहन कर बीते तीन-चार साल से घूम रहा था।
विज्ञापन

शिवपुर थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह ने बताया कि सेंट्रल जेल रोड पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सिपाही की वर्दी पहने एक युवक अपाचे बाइक से गुजरा तो उसे रुकवाया गया। युवक से उसका पीएनओ नंबर पूछा तो कहा कि सिपाही हूं और वाराणसी जिले में ही तैनात हूं। पुलिस टीम को युवक की वर्दी पर भी शक हुआ तो उससे उसके और बाइक के बारे में पूछताछ शुरू की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह सिपाही की फर्जी वर्दी पहना है और बाइक चोरी की है। बताया कि वह मूल रूप से जौनपुर जिले के जलालपुर थाना के नहोरा गांव का रहने वाला है और शिवपुर क्षेत्र की कांशीराम आवास कॉलोनी में रहता है। रौब झाड़ने और वसूल करने के बारे में बताते हुए स्वीकरा किया कि बाइक को उसने कांशीराम आवास से ही चुराया था। गौरतलब है कि इससे पहले इसी तरह से लॉकडाउन में फर्जी वर्दी पहने एक युवक सारनाथ क्षेत्र में भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

शिवपुर थानाध्यक्ष ने सूरज के पास से मोबाइल भी बरामद किया। मोबाइल में कुछ फोटो और वीडियो पिटाई के मिले। सूरज ने बताया कि वह भीड़भाड़ वाली जगह पर जहां पुलिस नहीं होती थी वहीं, खुद ही व्यवस्था बनाने लग जाता था। उस दौरान लोगों की पिटाई की फोटो अपने मोबाइल से खिंचवाने के साथ ही आसपास मौजूद लोगों से वीडियो भी बनवाता था। पिटाई करने के बाद चेकिंग आदि के नाम पर वह लोगों से जबरन पैसा भी ऐंठ लेता था। उसने कचहरी क्षेत्र से वर्दी सिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed