फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Police 138 women staff command of traffic at 62 intersections in Varanasi

UP: वाराणसी के 62 चौराहों पर 3 घंटे 138 महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली ट्रैफिक की कमान, लोगों से की ये अपील

Sat, 16 Mar 2024 10:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 16 Mar 2024 10:44 AM IST
सार

वाराणसी में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर 138 महिला पुलिसकर्मियों ने शहर के 62 चौराहों पर 3 घंटे तक ट्रैफिक की कमान संभाली। साथ ही तीन घंटे पैदल गश्त कर लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से रहने की अपील की। इस दौरान तीखी धूप के बीच महिला पुलिसकर्मियों ने बेहतर तरीके से यातायात व्यवस्था का संचालन किया।

विज्ञापन
UP Police 138 women staff command of traffic at 62 intersections in Varanasi
महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली ट्रैफिक की कमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमिश्नरेट में तैनात 138 महिला पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक जिले के 62 चौराहों पर यातायात व्यवस्था की कमान संभाली। खास बात यह रही कि महिला पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था का संचालन करने के दौरान लोगों को हेलमेट पहनने और ट्रैफिक के नियमों का पालन करने की अपील भी कर रही थीं।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर नया प्रयोग किया। एसीपी, थानाध्यक्षों, ट्रैफिक इंस्पेक्टर और ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को निगरानी के लिए लगाकर उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था के संचालन की सीधी जिम्मेदारी सौंपी। तीखी धूप के बीच महिला पुलिसकर्मियों ने बेहतर तरीके से यातायात व्यवस्था का संचालन किया।
विज्ञापन


गोदौलिया जैसे भीड़भाड़ वाले व्यस्त चौराहे के इर्द-गिर्द महिला पुलिसकर्मियों ने सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन नहीं खड़े होने दिए। वहीं, सभी प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था का संचालन महिला पुलिसकर्मियों को करते देख शहरवासी भी एकबारगी हैरत में दिखे। इसके अलावा शाम के समय पांच बजे से रात आठ बजे तक प्रत्येक थाना क्षेत्र में महिलापुलिस कर्मियों ने पैदल गश्त की। आमजन से महिला पुलिस कर्मियों ने अपील की कि आम चुनाव और आगामी त्योहारों के मद्देनजर सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छा अनुभव रहा, आगे भी मौका मिलेगा तो करेंगे

गोदौलिया क्षेत्र में आरक्षी अर्चना यादव, लक्ष्मी देवी, पूजा सिंह, श्वेता, अंशिका सिंह, प्रिया सागर, बीटू तिवारी और शशि सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। यातायात व्यवस्था के संचालन का अनुभव महिला आरक्षियों से पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें अच्छा लगा और आत्मविश्वास बढ़ा है। आगे भी ऐसे अवसर मिलेंगे तो हम सभी पूरे दमखम के साथ ड्यूटी करेंगे।

क्या कहते हैं कमिश्नर
महिला पुलिसकर्मियों की सहभागिता लॉ एंड ऑर्डर से लेकर पुलिसिंग के प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ाई जाएगी। ऐसी छोटी-छोटी कवायदों से महिला आरक्षियों, दरोगाओं और इंस्पेक्टरों को पुलिस महकमे का फ्रंट लाइन लीडर बनाने का प्रयास जारी रहेगा। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed