यूपी पंचायत चुनाव: वाराणसी में दूसरे दिन भी नामांकन, 10 बजे तक 1200 से अधिक पर्चा दाखिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे दिन सुबह आठों ब्लॉकों पर 10 बजे तक 1200 से अधिक नामांकन हुए। सुबह आठ बजे से आठों ब्लॉको पर नामांकन शुरू हो गए। प्रत्याशियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। बिना मास्क के किसी को नामांकन परिसर में भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
नामांकन के दौरान जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी के पर्चा दाखिले के लिए आठों ब्लॉकों पर अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। जबकि जिला पंचायत सदस्य के लिए पर्चा एलटी कॉलेज में दाखिल हो रहा है। सभी जगह काउंटरों पर बल्लियों से बैरीकेडिंग की गई है।
नामांकन दाखिले के लिए ब्लॉकों पर कई काउंटर बनाए गए हैं। आठों ब्लॉक और एलटी कॉलेज पर कोविड-19 हेल्पडेस्क बनाई गई है। चिरईगांव ब्लॉक में प्रधान पद के काउंटर पर सन्नाटा छाया रहा तो वहीं दूसरे ब्लॉकों पर भीड़ रही।
19 अप्रैल को मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन का आज अंतिम दिन है। 9 और 10 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 को नाम वापसी सुबह आठ से तीन बजे तक होगी। इसके बाद इसी दिन तीन बजे से प्रतीक चिह्न आवंटन होगा। 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।