फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP panchayat elections 2021: claimest will not contest panchayat chunav if infected corona positive during overcrowding

पंचायत चुनाव लड़ने वाले रखें ध्यान, भीड़भाड़ करके कोरोना संक्रमित हुए तो नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

Wed, 07 Apr 2021 01:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 07 Apr 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
UP panchayat elections 2021: claimest will not contest panchayat chunav if infected corona positive during overcrowding
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने मिर्जामुराद और कपसेठी थाने में शांति समिति की बैठक की। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव करते हुए नामांकन करेंगे। चुनाव प्रक्रिया में भीड़भाड़ करके संक्रमित होने पर चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे। साथ ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा। इसके लिए मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और कराएं।

विज्ञापन


नामांकन कक्ष स्थल पर एक समय पर तीन लोगों को प्रवेश करने की अनुमति होगी। इनमें प्रत्याशी, प्रस्तावक और वकील/सलाहकार इसके अलावा चौथा कोई भी साथ में नहीं रहेगा। किसी भी स्थिति में जुलूस निकालने, पांच से अधिक लोगों के एक साथ इकठ्ठा होने पर आचार संहिता का उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रत्याशी गाड़ियों से नामांकन करने जा सकते हैं लेकिन उस गाड़ी के लिए पहले अनुमति लेनी होगी। गाड़ी को नामांकन स्थल से 200 मीटर की परिधि के बाहर छोड़ना होगा। कई गाड़ियों को एक साथ जुलूस की तरह भी चलाने की अनुमति नहीं है। ग्राम स्तरीय सभी अधिकारी/ कर्मचारी को गांव में ही रह कर शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब मुर्गा बांटने वालों पर प्रशासन की नजर 
आचार संहिता का उल्लंघन करने और शराब मुर्गा बांटने और अफवाह फैलाने वालों की सूचना कंट्रोल रूम और अधिकारियों को देंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि चुनाव में किसी के पक्ष में संलिप्तता पाई गई तो उसी समय बर्खास्त किया जाएगा। एफआईआर भी होगी। सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार नहीं करेंगे। वोट के लिए किसी को डराने, धमकाने की कोशिश न करें। एसएसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की पहली सीढ़ी का चुनाव है। आचार संहिता का पालन करें। गलत कदम उठाने वाले बच नहीं पाएंगे। 

आनलाइन जमा करें जमानत राशि का चालान 
कोरोना काल में बैंकों में बढ़ती भीड़ से बचने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने आनलाइन सुविधा दी है। पंचायत चुनाव में जमानत राशि का चालान फार्म जमा करने की आनलाइन सुविधा दी गई है।  इसके लिये http://rajkosh.up.nic.in पर जाएं, पे विदाउट रजिस्ट्रेशन में जाकर डिपार्टमेंट में पीसीवी 8443 सिविल जमा पंचायत चुनाव को सेलेक्ट करें। इसको नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, यूपीआई  आदि माध्यमों से जमा किया जा सकता हैं। तुरंत ही एकनालेजमेंट निकाल सकते हैं।

एसबीआई की सभी शाखा और कामन सर्विस सेंटर पर जमा करें जमानत राशि 
शांति समिति बैठक में जमानत राशि जमा करने में आ रही दिक्कत के बारे में बताया। डीएम ने कहा कि एसबीआई की सभी शाखा के अलावा कामन सर्विस सेंटर पर भी फीस जमा की जा सकती है। इसके अलावा नामांकन स्थल पर भी नकद जमा करके रसीद प्राप्त करने की व्यवस्था की जा रही है।

ब्लॉकवार सभी पदों की संख्या 
ब्लॉक           ग्राम प्रधान   क्षेत्र पंचायत सदस्य - ग्राम पंचायत सदस्य - जिला पंचायत सदस्य 
आराजीलाइन    117        181        1533            7  
बड़ागांव        80         116        1026            5
चिरईगांव      76         115        1010             4
चोलापुर         89         119        1139            5
काशी विद्यापीठ    66         119        894            4  
हरहुआ        75        100        959            4
पिंडरा        104        115        1304            6 
सेवापुरी        87         119         1113             5
कुल        694         1007         8978            40       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed