फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP panchayat election: Repolling in many villages after candidate death in panchayat chunav in mau and mirzapur

पूर्वांचल में कई जगह पुनर्मतदान: मिर्जापुर और मऊ में चल रहा मतदान, मतदाता लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे

Sun, 09 May 2021 11:14 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ/मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ/मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 May 2021 11:14 AM IST
सार

पूर्वांचल के मऊ, मिर्जापुर और वाराणसी में हो रहा कई जगह पुनर्मतदान।
पोलिंग बूथ पर दिख रही मतदाताओं की भीड़।
 

विज्ञापन
UP panchayat election: Repolling in many villages after candidate death in panchayat chunav in mau and mirzapur
मिर्जापुर में वोट डालने के लिए लाइन लगाकर खड़ी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वांचल के कई जिलों में आज पुनर्मतदान जारी है। मिर्जापुर जिले में छानबे क्षेत्र के आदमपुर, सिटी ब्लॉक के अर्जुनपुर गांव सहित पांच गांवों में प्रत्याशी की मौत के बाद पुनर्मतदान शुरू हुआ। शाम 6 बजे तक होने वाले मतदान में सुबह 10 बजे तक 27 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन


सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट डाल रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर लाईन में खड़े होकर मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान सभी मतदाताओं से मास्क व दो गज की दूरी बनाकर खड़े होने को लेकर निर्देशित करते रहे।
विज्ञापन


दोपहर में धूप से बचने और सुबह भीड़ कम रहने की वजह से लोग सुबह से ही केंद्रों पर जम गए। आरओ निमेश पांडेय ने बताया कि सुबह 9 बजे तक अर्जुनपुर में 19.75 प्रतिशत मतदान हुआ है। इन सभी मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रख दिया जाएगा और 11 मई को मतगणना होगी। जिले में पांच ग्राम पंचायतों अर्जुनपुर, विदापुर, आदमपुर, भुड़कुड़ा, दूबेपुर बसारी में प्रधान पद के लिए आज मतदान चल रहा है। उम्मीदवारों की मौत के बाद यहां चुनाव रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ जिले में 4 ग्राम पंचायत में चल रहा उपचुनाव
बड़रावं ब्लॉक में बसारथपुर, दोहरी घाट ब्लॉक में गौरी डीह और खैरा मोहम्मदपुर और कोपागंज ब्लॉक के कसारा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं मतदान रविवार की सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। चारों गांव में मतदान कराने के लिए 16 बूथों पर उन पार्टियां मतदान करा रही हैं। सभी जगह सुबह 7 बजे से ही शांतिपूर्ण मतदान शुरू हो गया है। शाम 6 बजे तक मतदान होने के बाद मतपेटिकाओं को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर जमा किया जाएगा। इन पदों के लिए मतगणना सोमवार को की जाएगी। इन चारों ग्राम पंचायतों ने प्रधान पद के उम्मीदवारों का निधन हो जाने के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

वाराणसी में हो रहा मतदान
वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक के ओदरहां गांव में प्रत्याशी की मौत के बाद रविवार को पुनर्मतदान शुरू हो गया है। शाम 6 बजे तक होने वाले मतदान में सुबह 9 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान हुआ है।  सुबह सात बजे से ही दो मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट डाल रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर लाइन में खड़े होकर मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते रहे हैं। सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान सभी मतदाताओं से मास्क व दो गज की दूरी बनाकर खड़े होने का संदेश देते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed