{"_id":"646083029522ffd64507e756","slug":"up-nikay-chunav-result-bjp-wins-in-63-wards-of-varanasi-nagar-nigam-2023-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav Result: वाराणसी नगर निगम के 63 वार्डों में भाजपा की जीत, देखें वार्ड वार जीते पार्षदों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav Result: वाराणसी नगर निगम के 63 वार्डों में भाजपा की जीत, देखें वार्ड वार जीते पार्षदों की सूची
Sun, 14 May 2023 12:13 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 14 May 2023 12:13 PM IST
सार
वाराणसी नगर निगम के इतिहास में यह पहला मौका है, जब भाजपा के 63 पार्षद चुनाव जीते हैं। ऐसा नगर निगम के गठन के बाद से नहीं हुआ था। समाजवादी पार्टी को 13 सीट, निर्दल को 15 सीट और कांग्रेस को 8 सीटें मिलीं। एक सीट जन अधिकार पार्टी के खाते में गई।
विज्ञापन
वाराणसी में जीते पार्षदों की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी नगर निगम के सदन में भाजपा मजबूत बनी है। पार्टी के सबसे ज्यादा पार्षद जीतकर मिनी सदन पहुंचे हैं। अब कोई भी प्रस्ताव पास कराने में पार्टी को दिक्कत नहीं आएगी। इस चुनाव में बसपा का सूपड़ा साफ हो गया। वाराणसी नगर निगम में 100 वार्ड हैं। मिनी सदन में बहुमत के लिए 51 पार्षदों का जीतना जरूरी होता है, लेकिन इस बार सारे रिकार्ड टूट गए।
विज्ञापन
नगर निगम के इतिहास में यह पहला मौका है, जब भाजपा के 63 पार्षद चुनाव जीते हैं। ऐसा नगर निगम के गठन के बाद से नहीं हुआ था। 1995 से 2022 तक नगर निगम में बहुमत की सरकार नहीं बन सकी थी। इस बार सपा और कांग्रेस को सीटों का नुकसान हुआ है। निर्दलीयों की संख्या में दो सीटों की बढ़ोतरी हुई है। नगर निगम के पार्षदों के चुनाव में भाजपा को 23 सीटों का फायदा हुआ है।
विज्ञापन
2017 में पार्टी के 40 पार्षद चुनाव जीते थे। इस बार यह संख्या 63 पहुंच गई है। कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के 21 पार्षद चुनाव जीतकर आए, लेकिन इस बार आठ पार्षद प्रत्याशी ही चुनाव जीत सके हैं। सपा को भी एक सीट का नुकसान उठाना पड़ा है। इस बार 13 पार्षद प्रत्याशी चुनाव जीत पाए हैं। यह संख्या पिछली बार 14 थी।
विज्ञापन
बसपा का सूपड़ा साफ
बसपा को पिछली बार दो सीटें मिलीं थीं, लेकिन इस बार खाता नहीं खुल सका। निर्दलीय पार्षदों की संख्या दो बढ़ी है। पिछली बार 13 पार्षद चुनाव जीते थे, लेकिन इस बार 15 चुनाव जीतकर आए हैं। एक सीट जन अधिकार पार्टी के खाते में गई है।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में भाजपा प्रत्याशी को अपने वार्ड में ही नहीं जीता सके मंत्री दयालु
ये भी पढ़ें: वाराणसी में भाजपा प्रत्याशी को अपने वार्ड में ही नहीं जीता सके मंत्री दयालु
सपा और कांग्रेस से अधिक निर्दलीय जीते
भाजपा ने 100 वार्डों पर पार्षद प्रत्याशी उतारे थे। सपा ने 99 और कांग्रेस ने 97 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। बसपा ने 60 और आम आदमी पार्टी ने 35 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इस बार कुल 637 प्रत्याशी पार्षद के चुनाव मैदान में रहे।
पार्षद के इतने प्रत्याशियों की जब्त हुई जमानत
- हुकुलगंज में चुनाव लड़ने वाले आठ प्रत्याशियों में छह की जमानत जब्त।
- गोलाघाट रामनगर में 13 में से 12 की जमानत जब्त।
- रामपुर रामनगर में 15 प्रत्याशियों में विजेता के बाद बाकी 14 अपनी जमानत नहीं बचा सके।
- गणेशपुर में 10 में से 8 प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई।
- राजघाट में 4 में तीन प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके।
- सरसौली में 9 प्रत्याशियों में से 5 की जमानत जब्त हो गई।