UP Nikay Chunav: भाजपा का ट्रिपल इंजन सरकार का नारा या सपा-कांग्रेस का समस्याओं वाला मुद्दा, किसका चलेगा जादू?
वाराणसी नगर निगम के मेयर प्रत्याशी जनता के बीच मुद्दों के साथ पहुंचने लगे हैं। भाजपा केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार के विकास योजनाओं के साथ ही निकाय में जीत के साथ ट्रिपल इंजन सरकार से सूरत बदलने का दावा कर रही है। आने वाले दिनों में पार्टी के स्टार प्रचारक भी ट्रिपल इंजन सरकार का नारा देकर मतदाताओं को रिझाने की रणनीति बना रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाय चुनाव में मेयर की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। भाजपा ने निकाय चुनाव में जीत के लिए ट्रिपल इंजन सरकार का नारा दिया है। जबकि सपा और कांग्रेस प्रत्याशी शहर की समस्याओं को मुद्दा बनाकर विजय रथ पर सवार होना चाहते हैं। फिलहाल नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भीषण गर्मी में जनसंपर्क अभियान जोर पकड़ रहा है। सुबह और शाम सभी प्रत्याशी डोर-टू-डोर पहुंच रहे हैं।
वाराणसी नगर निगम के मेयर प्रत्याशी जनता के बीच मुद्दों के साथ पहुंचने लगे हैं। भाजपा केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार के विकास योजनाओं के साथ ही निकाय में जीत के साथ ट्रिपल इंजन सरकार से सूरत बदलने का दावा कर रही है। आने वाले दिनों में पार्टी के स्टार प्रचारक भी ट्रिपल इंजन सरकार का नारा देकर मतदाताओं को रिझाने की रणनीति बना रहे हैं। उधर, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस शहर में सीवर, दूषित पेयजल और साफ सफाई का मुद्दा गर्माने की कोशिश में है। उनके प्रचार अभियान में इस बात भी जोर है कि मेयर की जीत-हार में प्रदेश व केंद्र सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। ऐसे में दोनों ही पार्टी वाराणसी की स्थानीय समस्याओं को लेकर बदलाव की मांग कर रही है।
25 अप्रैल से काशी में जुटेंगे स्टार प्रचारक
शुक्रवार को निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। हालांकि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रत्याशियों को उनके पार्टी का चुनाव चिन्ह ही आवंटित किया जाएगा। 25 अप्रैल भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, आप और सुभासपा सहित सभी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार तेज होगा। पार्टी के स्टार प्रचारक भी रैलियों के जरिये मतदाताओं को रिझाने में जुटेंगे।