{"_id":"640acb9a04e720439a0f0da5","slug":"up-nikay-chunav-big-update-on-up-civic-elections-publication-of-voter-list-today-names-linked-from-tomorrow-2023-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव पर बड़ा अपडेट, मतदाता सूची का प्रकाशन आज, कल से जुड़वाएं नाम, पढ़ें डिटेल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव पर बड़ा अपडेट, मतदाता सूची का प्रकाशन आज, कल से जुड़वाएं नाम, पढ़ें डिटेल्स
Fri, 10 Mar 2023 11:48 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:48 AM IST
सार
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन रण विजय सिंह ने बताया कि नगर निगम और नगर पंचायत क्षेत्र गंगापुर की मतदाता सूची पहले भी प्रकाशित हो चुकी है। अब अंतिम मौका दिया जा रहा है। सूची प्रकाशन के बाद ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाए व कटवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
- फोटो : PTI
विस्तार
नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को होगा। अगर सूची में नाम नहीं है तो नए सिरे से जुड़वाने का मौका मिलेगा। इसके लिए 11 से 17 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। वेबसाइट www.sec.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा सकते हैं। बूथों पर भी आवेदन फॉर्म उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन रण विजय सिंह ने बताया कि नगर निगम और नगर पंचायत क्षेत्र गंगापुर की मतदाता सूची पहले भी प्रकाशित हो चुकी है। अब अंतिम मौका दिया जा रहा है। सूची प्रकाशन के बाद ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाए व कटवाए जा सकेंगे। संशोधन के साथ शिफ्ट की औपचारिकता पूरी की जा सकेगी।
विज्ञापन
एक अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
एक जनवरी 2023 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं। 18 से 22 मार्च तक दावे व आपत्तियाें का निपटारा होगा। 23 से 31 मार्च के बीच पूरक सूची में नए मतदाताओं का नाम शामिल किया जाएगा। एक अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
यहां देखें मतदाता सूची
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, नगर निगम कार्यालय, जोन कार्यालय, नगर पंचायत गंगापुर, जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय)।
नगर निगम क्षेत्र में 15.89 लाख मतदाता
अभी तक नगर निगम क्षेत्र में 15.89 लाख 527 मतदाता हैं। इनमें 8. 63 लाख 359 पुरुष और 7.26 लाख 168 महिला मतदाता हैं। इसी तरह गंगापुर नगर पंचायत में 6,873 मतदाता हैं। इनमें 3600 पुरुष और 3273 महिला मतदाता शामिल हैं।
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, नगर निगम कार्यालय, जोन कार्यालय, नगर पंचायत गंगापुर, जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय)।
नगर निगम क्षेत्र में 15.89 लाख मतदाता
अभी तक नगर निगम क्षेत्र में 15.89 लाख 527 मतदाता हैं। इनमें 8. 63 लाख 359 पुरुष और 7.26 लाख 168 महिला मतदाता हैं। इसी तरह गंगापुर नगर पंचायत में 6,873 मतदाता हैं। इनमें 3600 पुरुष और 3273 महिला मतदाता शामिल हैं।