फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nikay Chunav 2023 Ashok Tiwari will BJP mayor candidate from Varanasi

UP Nikay Chunav 2023: वाराणसी में अशोक तिवारी को BJP ने बनाया मेयर पद का प्रत्याशी, जानिए इनके बारे में

Sun, 16 Apr 2023 10:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 Apr 2023 10:20 PM IST
सार

 भाजपा ने रविवार शाम वाराणसी समेत 10 सीटों पर मेयर प्रत्याशी की सूची जारी की।  भाजपा (काशी क्षेत्र ) के क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी को वाराणसी में मेयर पद का प्रत्याशी बनाया गया है। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Ashok Tiwari will BJP  mayor candidate from Varanasi
अशोक तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित वाराणसी नगर निगम के मेयर सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अशोक तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है। अशोक तिवारी भाजपा (काशी क्षेत्र ) के क्षेत्रीय मंत्री हैं। पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन से 24 घंटे पहले रविवार शाम भाजपा ने वाराणसी समेत 10 सीटों पर मेयर प्रत्याशी की सूची जारी की।

विज्ञापन


वाराणसी में कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। तीनों प्रमुख दलों ने इस बार सवर्ण प्रत्याशी मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने डॉक्टर ओपी सिंह और कांग्रेस ने अनील श्रीवास्तव को प्रत्याशी घोषित किया है। वाराणसी में पहले चरण में चार मई को चुनाव है। नगर निगम के सियासी चक्रव्यूह को भेदने के लिए भाजपा ने मेयर पद पर ब्राह्मण प्रत्याशी का दांव चला है।
विज्ञापन


पार्टी ने दूसरी बार क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक तिवारी को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। इससे संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साहित हैं। अशोक तिवारी के घर पर समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। भाजपा सियासी संदेश देने में भी सफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में BJP ने 100 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह, पूरी सूची

विधानसभा चुनाव में थे मजबूत दावेदार

अशोक तिवारी लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। क्षेत्रीय टीम में दो बार मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। वर्ष 2014 से पहले से ही अशोक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों के आयोजन में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें शहर दक्षिणी सीट पर मजबूत दावेदार माना गया था, मगर उस समय के समीकरणों के चलते पार्टी ने विधायक नीलकंठ तिवारी को दोबारा मौका दिया था।

इसके बाद से ही अशोक तिवारी की नई भूमिका को लेकर पार्टी में कयास लगाए जा रहे थे। सपा ने राजपूत और कांग्रेस ने कायस्थ प्रत्याशी पर दांव लगाया है। अब भाजपा ने ब्राह्मण चेहरे को टिकट देकर शहरी मतदाताओं को रिझाने की पूरी कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed