फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP: New SHO posted at five police stations in Commissionerate Varanasi CP took action crime meeting

Varanasi News : क्राइम मीटिंग से पहले पांच थानों में नए थानाध्यक्ष, तीन लाइन हाजिर; पुलिस आयुक्त ने चेताया

Sun, 10 Nov 2024 06:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 06:00 PM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में पुलिस आयुक्त की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन
UP: New SHO posted at five police stations in Commissionerate Varanasi CP took action crime meeting
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार की शाम अपने कैंप कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग से पहले कमिश्नरेट के पांच थानों में नए थानाध्यक्ष तैनात किए। वहीं, शिकायत के आधार पर तीन थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस आयुक्त ने चेताया है कि सभी थानाध्यक्ष अच्छे से काम करें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई तय मान कर चलें।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि सिगरा थाने का थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्र, चितईपुर थाने का थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर गोपाल जी कुशवाहा, बड़ागांव थाने का थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह, चोलापुर थाने का थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार गौतम और सारनाथ थाने का थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर विवेक त्रिपाठी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी को रोहनिया थाने के इंस्पेक्टर अपराध के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा अब तक सारनाथ थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर परम हंस गुप्ता, बड़ागांव थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर अजय कुमार पांडेय और चोलापुर थानाध्यक्ष रहे सब इंस्पेक्टर ईश्वर दयाल दूबे को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed