फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP nagar Nikay Chunav Preparation in Varanasi DM said complete voter list revision soon

UP Nikay Chunav: वाराणसी में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, DM बोले- मतदाता पुनरीक्षण का काम जल्द पूरा करें

Thu, 20 Oct 2022 09:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Oct 2022 09:40 PM IST
सार

वाराणसी में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि हर हाल में 30 अक्तूबर तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पूरा कर लिया जाए।

विज्ञापन
UP nagar Nikay Chunav Preparation in Varanasi DM said complete voter list revision soon
नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मंडलायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने गुरुवार को नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी सेक्टर ऑफिसर्स से मतदाता पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली और निर्देश दिया कि हर हाल में 30 अक्तूबर तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पूरा कर लिया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीएलओ की ओर से एकत्र किए गए फार्मों को प्रतिदिन निर्वाचन कार्यालय में जमा अवश्य कराएं। जिससे मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम संशोधित करने, नाम जोड़ने व हटाने से छूट न जाएं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि एक अक्तूबर 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर ही मतदाता सूची में नाम शामिल किया जाएगा। इसके लिए साक्ष्यों का निरीक्षण अवश्य करें।
विज्ञापन


वाराणसी में  407 मतदान केन्द्रों पर 1302 बूथ
उन्होंने बताया कि 100 वार्डों में 407 मतदान केन्द्रों पर 1302 बूथ हैं। जिनकी स्थिति व सभी सुविधाएं जांचने का निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदमपुर जोन के प्रभारी-एसीएम तृतीय, कोतवाली जोन के डिप्टी कलेक्टर माल, भेलूपुर जोन के एसीएम प्रथम, दशाश्वमेध जोन के एसीएम द्वितीय तथा वरुणापार जोन के अपर उप जिलाधिकारी होंगे। इनके निर्देशन में ही मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूरा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

8 सेक्टर ऑफिसर्स को शोकॉज नोटिस

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक से अनुपस्थित 8 सेक्टर ऑफिसर्स को शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इसमें प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता सुनील कुमार सिंह, सहायक अभियंता जल निगम षष्टम अमित सिंह, सहायक अभियंता चतर्थ उप खण्ड नलकूप, खंड-1 जय प्रकाश देव, सहायक अभियंता बंधी प्रखण्ड माजिद खान, सहायक अभियंता नलकूप मंडप रवि प्रकाश तिवारी, खंड शिक्षा विजय प्रकाश यादव, अधिकारी भेलूपुर जोन, वाणिज्य कर अधिकारी खण्ड-4 मो आरिफ, वाणिज्य कर अधिकारी खंड-12 रुद्र प्रताप सिंह शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed