फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Madarsa Board Result Rukaiya Bibi From Varanasi topped in Kamil

UP Madarsa Board Result: बनारस की रुकैया बीबी ने कामिल में किया यूपी टॉप, 89 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

Thu, 27 Jul 2023 11:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Jul 2023 11:32 PM IST
सार

 मदरसा बोर्ड की परीक्षा में पहली बार वाराणसी की बेटी ने टॉप कर परचम लहराया है। जिले का परिणाम भी शानदार रहा। परीक्षा में 89 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।

विज्ञापन
UP Madarsa Board Result Rukaiya Bibi From Varanasi topped in Kamil
रुकैया बीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए। वाराणसी जिले की रुकैया बीबी ने कामिल (स्नातक) में 83 फीसदी अंक के साथ प्रदेश में टॉप किया है। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में पहली बार काशी की बेटी ने टॉप कर परचम लहराया है। जिले का परिणाम भी शानदार रहा। परीक्षा में 89 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।

विज्ञापन


मदरसा शिक्षा परिषद ने दोपहर 12 बजे बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में 49 मदरसों के 3055 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें से 2723 विद्यार्थी पास हुए हैं। इसमें मुंशी व मौलवी के 1465, आलिम के 478, कामिल 802 और फाजिल के 310 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले कई साल के बाद बनारस का परिणाम अच्छा रहा है। पहले बनारस के विद्यार्थी प्रदेश में टाॅप टेन में रहे हैं मगर पहली बार कोई छात्रा टॉपर बनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका बनना चाहती हैं रुकैया

कटेहर (पीलीकोठी) की रहने वाली रुकैया बीबी कामिल में टॉप किया है। मदरसा मजहरुल उलूम पीलीकोठी की छात्रा रुकैया शिक्षिका बनना चाहती हैं। दो बहनों में छोटी रुकैया ने अपनी सफलता का श्रेय मदरसे के शिक्षकों और परिवार को दिया है। बताया कि आगे फाजिल की पढ़ाई के बाद शिक्षक बनने के लिए तैयारी करूंगी। उसके पिता रफीक बनारसी साड़ी की डिजाइन तैयार करते हैं।

वाराणसी जिले के टॉप थ्री

  • मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) : सना परवीन, मोहम्मद आरिफ अली और सादिया परवीन
  • आलिम (सीनियर सेकेंडरी) : आफरीन असमत खातून, रमजान अली और फहमीना कौसर
  • कामिल : रुकैया बीबी, फातिमा समीना और मोहम्मद ओसामा
  • फाजिल: उजैर अहमद, मोहम्मद नसीर और जैनब परवीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed