फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Lok Sabha Election 2024 Congress has been waiting for victory on Chandauli Lok Sabha seat for 35 years

UP: इस सीट पर 35 साल से कांग्रेस को जीत का इंतजार... आखिरी बार पूर्व मुख्यमंत्री की बहू ने दर्ज की थी जीत

Sun, 07 Apr 2024 10:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Apr 2024 10:15 AM IST
सार

यूपी की चंदौली लोकसभा सीट पर कांग्रेस को 35 साल से जीत का इंतजार है। पंडित कमलापति त्रिपाठी की कर्मभूमि रही चंदौली में पार्टी की हालत खस्ता है। आखिरी बार 1984 में उनकी बहू चंद्रा त्रिपाठी ने जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Congress has been waiting for victory on Chandauli Lok Sabha seat for 35 years
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली लोकसभा सीट पर 1989 से कांग्रेस ने जीत का स्वाद नहीं चखा है। आखिरी बार 1984 में पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की बहू चंद्रा त्रिपाठी ने कांग्रेस का झंडा बुलंद किया था। इसके बाद से यहां पार्टी एक जीत को तरस गई। पिछले एक दशक से कांग्रेस मुख्य विपक्षी भी नहीं बन पाई है। 
विज्ञापन


वर्तमान में जिले में सकलडीहा, मुगलसराय, सैयदराजा और चकिया विधानसभा सीटें हैं। इन पर भी दशकों से कांग्रेस जीत का इंतजार कर रही है। चंदौली लोकसभा क्षेत्र में अजगरा, मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा ,शिवपुर विधानसभा क्षेत्र आती हैं। 
विज्ञापन


इस लोकसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 18,26,437 है, जिसमें पुरुष मतदाता 9,78,574 और महिला मतदाता 8,47,793 हंै। चंदौली में 1952, 1957, 1962 और 1971 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 1984 में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जीत नसीब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2019 के चुनाव में 5,10,733 मत पाकर भाजपा के डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय विजेता रहे। सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. संजय चौहान ने 4,96,774 मत हासिल किए। वहीं कांग्रेस समर्थित जन अधिकार पार्टी की शिवकन्या कुशवाहा को मात्र 22,291 मत मिले। वे तीसरे स्थान पर रहीं। 

इसी तरह वर्ष 2014 के चुनाव में 16 लाख 63 हजार 641 मतदाताओं में 9 लाख 77 हजार 386 लोगों ने मतदान किया। भाजपा के डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने 4 लाख 14 हजार 135 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। 

 

दूसरे नंबर पर बसपा के अनिल मौर्य रहे, जिन्हें 2 लाख 57 हजार 399 मत मिले। सपा प्रत्याशी रामकिशुन यादव 2 लाख 4 हजार 145 मतों के साथ तीसरे पायदान पर रहे। कांग्रेस के तरुण चंद पटेल 27,174 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे। 

 

विधानसभा चुनाव में चारों सीटों पर चौथे स्थान पर थी कांग्रेस
विधानसभा 2022 के चुनाव परिणाम पर गौर करें तो मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा और चकिया में कांग्रेस चौथे स्थान पर रही थी। मुगलसराय में भाजपा के रमेश जायसवाल विधायक बने, जबकि कांग्रेस के छब्बू पटेल मात्र 5344 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे।

सकलडीहा में सपा के प्रभुनारायण विजेता हुए, जबकि कांग्रेस के देवेन्द्र प्रताप सिंह 5135 मत प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहे। इसी तरह सैयदराजा में भाजपा के सुशील सिंह 87 हजार मत के मुकाबले कांग्रेस के विमला बिंद को 2155 मत और चकिया में भाजपा के विजेता कैलाश खरवार के 97 हजार 600 मतों के मुकाबले कांग्रेस के रामसुमेर 2046 मत ही हासिल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed