फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP goverment teacher will join the whatsapp Group

वाट्स एप ग्रुप से जुड़ेंगे गुरु जी, अब नहीं रह पाएंगे स्कूलों से गायब

Fri, 11 Aug 2017 05:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 11 Aug 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
UP goverment teacher will join the whatsapp Group
Whatsapp

यूपी सरकार से वेतन लेकर स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों के लिए बुरी खबर है। बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय विद्यालयों में निगरानी करने के लिए नई पहल शुरू करने जा रहा है। शासन के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग सोशल मीडिया की मदद लेकर गुरुजी की निगरानी करेगा।

विज्ञापन


इस योजना के तहत शिक्षक को स्कूल पहुंचने के एक घंटे के अंदर वाट्स एप ग्रुप पर फोटो अपलोड करना होगा। इसमें उपस्थिति पंजिका, एमडीएम रजिस्टर व छात्र उपस्थिति पंजिका को अनिवार्य रूप से शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को वाट्स एप ग्रुप बनाने का निर्देश जारी किया गया है।  शासन के तमाम निर्देश व अधिकारियों के प्रयास के बावजूद परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी नहीं रुक रही है। अध्यापकों के समय से स्कूल नहीं पहुंचने और विद्यालय से गायब रहने की शिकायतें अक्सर आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई शिक्षक तो विद्यालय पर मौजूद उपस्थिति पंजिका में आवेदन पत्र रखकर कई दिनों तक गायब रहते हैं। वहीं विद्यालयों में बनने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठते रहते हैं। इसको लेकर चंदौली के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह ने प्रत्येक दिन सुबह नौ बजे तक स्कूल की सभी सूचनाएं विभाग द्वारा बनाए गए वाट्सएप ग्रुप पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।

वहीं खंड शिक्षा अधिकारियों को भी प्रतिदिन स्कूलों के भ्रमण की जिम्मेदारी तय कर दी है। उनको स्कूलवार निरीक्षण से संबंधित जानकारी ग्रुप में साझा करना होगा तथा ग्रुप की मानिटरिंग भी करनी होगी।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि शासन से निर्देश मिलने के बाद जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को वाट्सएप ग्रुप बनाकर उससे शिक्षकों को जोड़ने का निर्देश दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed