फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP General Secretary Dharampal Singh ideas given to workers for election 2024 victory before PM Narendra Modi

मिशन 2024: काशी में पीएम की जनसभा से पहले प्रदेश महामंत्री संगठन ने हार वाली विधानसभा सीटों को मथा

Fri, 15 Dec 2023 01:05 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 15 Dec 2023 01:05 PM IST
सार

पीएम की जनसभा के लिए प्रदेश महामंत्री संगठन ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। जनसभा स्थल पर व्यवस्था की दृष्टि से सभी ब्लाक में पांच-पांच कार्यकर्ता लगाए गए। सभास्थल पर 24 ब्लॉक बनाए।

विज्ञापन
UP General Secretary Dharampal Singh ideas given to workers for election 2024 victory before PM Narendra Modi
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीएम आगमन से पूर्व काशी दौरे पर आए भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने संगठन को मथा। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर उन विधानसभा सीटों पर फोकस किया जहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। यहां के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। गुरुवार को भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में छह जिलों की बैठक की। इसमें छह जिलों गाजीपुर, भदोही, चंदौली, गंगापार, यमुनापार, कौशांबी के उन 16 विधानसभा सीटों के मंडल अध्यक्ष शामिल रहे, जहां पार्टी को सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर निश्चित विजय की रणनीति पर काम करना है और पार्टी के कार्यकर्ता अपने परिश्रम से विजय का परिणाम देने में सक्षम है। बैठक में मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाते हुए 2024 लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के लिए चर्चा हुई और कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन


पीएम की जनसभा के लिए प्रदेश महामंत्री संगठन ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। जनसभा स्थल पर व्यवस्था की दृष्टि से सभी ब्लाक में पांच-पांच कार्यकर्ता लगाए गए। सभास्थल पर 24 ब्लॉक बनाए। शुक्रवार से 24 गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू होगा। जनसभा स्थल से पांच किमी दायरे में गांवों को लक्ष्य किया। हर गांव के लिए एक पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा की बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि अनुसूचित समाज के उत्थान के लिए मोदी सरकार ने बढ़ाया है हाथ, इसीलिए अनुसूचित समाज आज भाजपा के साथ है। भाजपा सरकार की सभी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ अनुसूचित जाति के लोगों को मिला। पिपलानी कटरा पर भाजपा के स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रदेश महामंत्री संगठन ने सफाई की। कबीर प्रतिमा पर झाड़ू लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed