{"_id":"5b267f154f1c1bf86e8b8661","slug":"up-electricity-board-filed-case-against-died-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग का गजब कारनामा, स्वर्गवासी पर दर्ज कराया मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग का गजब कारनामा, स्वर्गवासी पर दर्ज कराया मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में आए दिन बिजली विभाग के कारनामे सामने आते रहते है जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अपने इसी कारनामे की वजह से बिजली विभाग एक बार फिर चर्चा में है। जिस व्यक्ति का कई साल पहले देहांत हो चुका है, विभाग ने उसके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।
कनेक्शन होने के बाद भी मुकदमा दर्ज होने से परेशान परिवार के मुखिया ने ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर गुहार लगाई। मामले की जानकारी होने से अधिकारियों में खलबली मच गई।
भदोही जिले के गोपीगंज नगर के पूरे भगवत गांव में विद्युत विभाग की टीम ने करीब तीन हफ्ते पहले बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की थी। इसमें करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
पूरे भगवत निवासी मनोज तिवारी ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने उनके घर छापेमारी के बाद कई वर्ष पूर्व दिवंगत हो चुकेे पिता शिव नारायण तिवारी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करवा दिया।
यही नहीं, मनोज की मां रमवंति देवी के नाम से बिजली कनेक्शन चल रहा है और मई में बकाया बिल भी जमा किया गया था इसके बावजूद बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। बिजली विभाग की कारगुजारी से परेशान मनोज ने ऊर्जा मंत्री और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा की अगर सोमवार तक इस मामले का निस्तारण नहीं हुआ तो ज्ञानपुर रोड़ रेलवे स्टेशन के पास अनशन किया जाएगा। वहीं, अधिशासी अभियंता अमर सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। वह इसकी जानकारी का तत्काल मामले का निस्तारण कराएंगे।