{"_id":"61e08009e911c701964d2ab9","slug":"up-elections-2022-varanasi-commissionerate-police-flag-march-along-with-paramilitary-forces","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में अर्ध सैनिक बलों के संग कमिश्नरेट पुलिस ने किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में अर्ध सैनिक बलों के संग कमिश्नरेट पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Fri, 14 Jan 2022 01:09 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
अर्ध सैनिक बलों के संग पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था के तहत शहर और ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम अर्ध सैनिक बलों के संग फ्लैग मार्च किया। आम जन में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से निकाला गया फ्लैग मार्च संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा।
विज्ञापन
डीसीपी काशी आरएस गौतम द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर, प्रभारी निरीक्षक लंका सहित अर्धसैनिक बल (बीएसएफ) व पुलिस फोर्स दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ लंका के मालवीय चौराहा, नरिया, संकटमोचन, भोगाबीर, कौशलेशनगर, साकेतनगर, रविदास चौराहा आदि कालोनियों व मुख्य चौराहों, बाजारों व संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और भ्रमण किया।
विज्ञापन
डीसीपी काशी ने लाउडहेलर के माध्यम से सूचित किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, क्योंकि यह लोकतंत्र का महापर्व है। अगर कोई व्यक्ति अपने पक्ष में मतदान करने के लिए डराता है या कोई शराब, पैसों व अन्य वस्तु व सामाग्री का प्रलोभन देता है या किसी भी प्रकार की अफवाह व उन्माद फैलाने वालों, चुनाव को गलत तरीके से प्रभावित करने वालों के बारे में तत्काल 112 नंबर व संबंधित थानाप्रभारी को सूचित करें।
विज्ञापन
Trending Videos
यदि किसी प्रत्याशी, समर्थक या व्यक्ति द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता व अशांति फैलाने का प्रयास किया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने संबंधित थानाप्रभारी को निर्देशित किया कि जो संवेदनशील मतदान केंद्र के गांव, मजरे हैं, का लगातार भ्रमण करते रहे, जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो सके।
पढ़ें: डराने लगी कोरोना की रफ्तार: वाराणसी में संक्रमण दर 9 से ऊपर, एक दिन में मिले 515 नए मरीज
पढ़ें: डराने लगी कोरोना की रफ्तार: वाराणसी में संक्रमण दर 9 से ऊपर, एक दिन में मिले 515 नए मरीज
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए निर्भीक होकर मतदान करने के लिए आमजन को प्रेरित किया गया। उधर, सारनाथ में देर शाम अर्धसैनिक बल के साथ पुलिस कर्मियों ने फ्लैग मार्च किया। एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मार्च किया।