{"_id":"620341680428204af86d3403","slug":"up-election-2022-west-bengal-cm-mamta-banerjee-visit-varanasi-on-3-march-will-campaign-for-samajwadi-party-sbsp-alliance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: तीन मार्च को वाराणसी आएंगी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सपा गठबंधन के पक्ष में करेंगी प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: तीन मार्च को वाराणसी आएंगी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सपा गठबंधन के पक्ष में करेंगी प्रचार
Wed, 09 Feb 2022 10:54 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:54 AM IST
सार
सपा प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियान को धार देने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन मार्च को बनारस आएंगी। यहां के बंगीय समाज के मतदाताओं को तृणमूल कांग्रेस की ओर से साधने की तैयारी है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन मार्च को बनारस आएंगी। यह जानकारी देते हुए टीएमसी नेता ललितेश पति त्रिपाठी ने बताया कि अभी कार्यक्रम की रूपरेखा तय नहीं है। जल्द ही कार्यक्रम तय होंगे। दरअसल, बनारस के बंगीय समाज के मतदाताओं को तृणमूल कांग्रेस की ओर से साधने की तैयारी है।
विज्ञापन
बनारस में सपा के साथ सुभासपा, रालोद के बाद अब टीएमसी भी शामिल हो गई है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी का समर्थन कर यूपी में अपनी भूमिका को सपा के साथ साझा किया है। इसी के साथ ममता बनर्जी ने वाराणसी आने और यहां पर बाबा दरबार में दर्शन पूजन के अलावा गंगा आरती करने की भी इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
काशी में 90 हजार से अधिक बंगाली समाज के लोग
सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने बताया कि हम लोगों को तारीख नहीं पता है, लेकिन उनके बनारस आने की चर्चा है।
पढ़ेंः वाराणसी में नामांकन कल से शुरू होगा, 21 फरवरी तक नाम वापसी और 7 मार्च को मतदान
विज्ञापन
Trending Videos
सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि बनारस में सपा प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियान को धार देने के लिए वे आएंगी। बता दें कि बनारस में तकरीबन 90 हजार से अधिक बंगाली समाज के लोग हैं।