यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में सरदार सेना की महारैली आज, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल होंगे शामिल
जातीय जनगणना, एमएसपी गारंटी, मंडी शुल्क वापस लेने सहित कई मांगों को लेकर सरदार सेना संगठन की ओर से रविवार को वाराणसी में महारैली निकाली जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने हिसाब से मेहनत करने में लगे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को वाराणसी में जनसभा को संबोधित करेंगे। दरअसल, वो सरदार सेना संगठन की ओर से आयोजित जनहित संकल्प महारैली में शिरकत करेंगे।
दोपहर दो बजे लोहता कोरोता स्थित पटेल रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बहाने छत्तीसगढ़ के सीएम प्रदेश सरकार पर हमला बोलेंगे और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। वाराणसी के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर मंत्रणा भी कर सकते हैं।
बाबतपुर एयरपोर्ट से कोरोता के बीच महारैली
बता दें कि जातीय जनगणना, एमएसपी गारंटी, मंडी शुल्क वापस लेने सहित कई मांगों को लेकर सरदार सेना संगठन की ओर से रविवार बाबतपुर एयरपोर्ट से कोरोता के बीच महारैली निकाली जाएगी। जिसका नेतृत्व सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल और प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल मौर्य करेंगे।
पढ़ेंः भाजपा नेता को पीटने वाला बसपा का जिला महासचिव गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
ओबीसी वोट बैंक पर कांग्रेस की नजर
पटेल ने बताया कि महारैली में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिरकत करेंगे। लोहता कोरोता स्थित पटेल रामलीला मैदान में भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। यह मैदान राजनीतिक दृष्टकोण से बहुत खास है। ओबीसी बहुल क्षेत्र के इस मैदान पर सभा करके अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल ने चुनावी बिगुल फूंका था। इसके अलावा यहीं से पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह, बसपा सुप्रीमो मायावती, शरद यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। भूपेश बघेल इस मैदान में जनसभा को संबोधितक कर रोहनिया और सेवापुरी विधानसभा के साथ ही आसपास के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में रहने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को कांग्रेस के पाले में खींचने का प्रयास करेंगे।