फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 varanasi Rally will be held at 64 places in eight assembly of Banaras know other information

UP Chunav 2022: बनारस के आठों विधानसभा क्षेत्रों में 64 जगहों पर होंगी जनसभाएं, जानें अन्य जानकारी

Wed, 16 Feb 2022 05:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Feb 2022 05:19 PM IST
सार

वाराणसी में विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाली चुनावी जनसभाओं और बैठकों के लिए मैदान का निर्धारण कर दिया गया है।

विज्ञापन
UP Election 2022 varanasi Rally will be held at 64 places in eight assembly of Banaras know other information
रैली का दृश्य - फोटो : फाइल

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन के बाद पार्टियां रैली और जनसभाओं को लेकर कार्ययोजना तैयार कर रही हैं। वहीं, प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने आठों विधानसभाओं में जनसभा के लिए 64 जगहों की सूची जारी की।

विज्ञापन


इसके अलावा 11 जगह हेलीपैड के लिए चिह्नित किए गए हैं। कुल 22 मैदान ऐसे हैं जहां जनसभा स्थल परिसर में ही हेलीपैड है जबकि 42 स्थल पर हेलीपैड नहीं है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि जनसभाआओं से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं। 
विज्ञापन


उत्तरी विधानसभा में सबसे ज्यादा  जनसभा स्थल
सबसे अधिक शहर उत्तरी में 11 जनसभा स्थल हैं। दो सभा स्थलों पर हेलीपैड है, वहीं, नौ स्थानों में हेलीपैड नहीं है। पिंडरा विधानसभा में नौ सभा स्थल चिह्नित किए गए हैं। जिसमें तीन मैदानों में हेलीपैड की सुविधा है। अजगरा में आठ जनसभा स्थल चिह्नित किए गए हैं। सात सभा स्थलों पर हेलीपैड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहनिया में सात मैदान लेकिन हेलीपैड मात्र एक

शिवपुर में ग्यारह मैदान चिह्नित किए गए हैं। एक सभा स्थल पर हेलीपैड है। रोहनिया में सात मैदान चिह्नित किए गए हैं। छह में हेलीपैड नहीं है। वाराणसी दक्षिणी में नौ जनसभा स्थलों को चिह्नित किया गया है। जहां एक भी हेलीपैड नहीं है। वाराणसी कैंट में 11 मैदान चिह्नित हैं, चार में हेलीपैड है। दो मैदानों को हेलीपैड के लिए चिह्नित किया गया है। सेवापुरी के लिए सात मैदान चिह्नित हैं, पांच सभा स्थलों पर हेलीपैड की सुविधा है। दो को हेलीपैड के लिए चिह्नित किया गया है।

कल तक आ जाएंगे सभी पर्यवेक्षक

 विधानसभा चुनाव कराने को लेकर जिले में पर्यवेक्षकों के आने का क्रम शुरू हो गया है। कुछ आ चुके हैं तो कुछ कल तक कमान संभाल लेंगे। प्रेक्षकों को कमरा नंबर भी आवंटित हो चुके हैं। वहीं, मंगलवार को डीएम कौशल राज शर्मा ने आठों विधानसभा के लिए स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

पिंडरा विधानसभा के लिए सामान्य प्रेक्षक श्रीकांत पुष्टि, अजगरा विधानसभा के लिए सामान्य प्रेक्षक अनंत लाल ज्ञानी, शिवपुर विधानसभा के लिए सामान्य प्रेक्षक अमृत कौर, रोहनिया के लिए सामान्य प्रेक्षक सुनील कुमार नायक हैं। वहीं, शहर दक्षिण विधानसभा के लिए प्रेक्षक सी नागा रानी, सेवापुरी विधानसभा के लिए सामान्य प्रेक्षक दिनेश कुमार है।

वहीं, व्यय प्रेक्षक के तौर पर पिंडरा, अजगरा व शिवपुर विधानसभा की कमान सुशांत कुमार, रोहनिया, शहर उत्तरी और दक्षिणी  के व्यय प्रेक्षक पशुपति नाथ पांडेय, कैंट व सेवापुरी के व्यय प्रेक्षक उमेश कुमार अग्रवाल और पुलिस प्रेक्षक मदि रेडडी प्रताप को बनाया गया है। सर्किट हाउस के विभिन्न कक्षों में प्रेक्षक बैठेंगे।

मतदाताओं को घर बैठे मिलेगा मतदाता फोटो पहचान पत्र

UP Election 2022 varanasi Rally will be held at 64 places in eight assembly of Banaras know other information
मतदाता पहचान पत्र

अगर आप ने विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के  माध्यम से आवेदन किया है तो अब आपको मतदाता फोटो पहचान पत्र के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। डाक विभाग के माध्यम से आपको घर बैठे ही मतदाता फोटो पहचान पत्र मिल जाएगा। विभाग के वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक चार लाख से अधिक पहचान पत्र की बुकिंग हो चुकी है।

 विधानसभा चुनाव में इस बार युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। मतदाता पहचान पत्र के लिए युवा आयोग की वेबसाइट पर आवेदन भी कर रहे हैं। पहचान पत्र डाक विभाग के माध्यम से ही आता है। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग और निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के बीच हुए बीएनपीएल एग्रीमेंट के तहत मतदाता फोटो पहचान पत्रों की डाकघरों में स्पीड पोस्ट के माध्यम से बुकिंग और वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मतदाताओं को राहत देने के लिए इस बार मतदाता पहचान पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से सीधे उनके घर भेजे जा रहे हैं।

3.61 लाख मतदाता पहचान पत्रों का हुआ वितरण

वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन 6 जिलों (वाराणसी, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया) की 38 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता पहचान पत्रों की डाकघरों में स्पीड पोस्ट के माध्यम से बुकिंग और वितरण कराया जा रहा है। अब तक 4 लाख से ज्यादा मतदाता पहचान पत्रों की बुकिंग हो चुकी है।

इनमें वाराणसी में 57.22 हजार, भदोही में 22.13 हजार, चंदौली में 14.10 हजार, जौनपुर में 73 हजार, बलिया में 42.50 हजार और गाजीपुर में 1.92 लाख मतदाता पहचान पत्रों की बुकिंग शामिल है। जिनका वितरण कराया जा रहा है। इसमें से 3.61 लाख मतदाता पहचान पत्रों का वितरण भी वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों द्वारा किया जा चुका है।

विगत सप्ताह प्रतिदिन लगभग 50 से 60 हजार मतदाता पहचान पत्र की बुकिंग वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों में की गई। मतदाता पहचान पत्रों के वितरण का डाटा ऑनलाइन उपलब्ध रहे इसके लिए इनका वितरण पोस्टमैन मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed