UP Chunav 2022: सातवें चरण के नामांकन को आज के बाद केवल दो दिन और, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में प्रत्याशी
सोमवार के बाद नामांकन के लिए बुधवार और गुरुवार का ही दिन शेष है। मंगलवार को लोक अवकाश के चलते नामांकन नहीं होगा। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 21 फरवरी को नाम वापसी का मौका होगा।
विस्तार
विधानसभा चुनाव में सातवें चरण के मतदान के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में सोमवार को वाराणसी के आठों विधानसभा के सभी दलों के प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा सहित अन्य दलों के प्रत्याशी जुलूस के माध्यम से कलेक्ट्रेट पहुंचने की तैयारी में है।
उधर, प्रशासन ने प्रत्याशियों के साथ आने वाली भीड़ को कलेक्ट्रेट से तीनों तरफ स्थित चौराहों से पहले रोकने की योजना बनाई है। सोमवार के बाद नामांकन के लिए बुधवार और गुरुवार का ही दिन शेष है। मंगलवार को लोक अवकाश के चलते नामांकन नहीं होगा।
अधिसूचना जारी होने के बाद दो दिन में महज दो नामांकन ही किए गए। सोमवार को आठों विधानसभा के प्रमुख दलों के कई प्रत्याशी नामांकन करेेंगे। इसके लिए रविवार को बकायदा प्रत्याशियों ने नामांकन जुलूस में समर्थन के लिए अभियान चलाया। अपनी विधानसभा से शुरू कर जुलूस को कलेक्ट्रेट तक लाने की तैयारी है।
पढ़ेंः नामांकन को लेकर आज से 17 फरवरी तक सवा छह घंटे का डायवर्जन, परेशानी से बचने के लिए रूट देख कर ही निकलें
भीड़ के लिए प्रशासन ने बनाई योजना
प्रत्याशियों की तैयारी को देखते हुए प्रशासन ने नामांकन जुलूस को जिला मुख्यालय से पहले ही रोकने की रणनीति बनाई है। इसमें नदेसर की ओर से आने वाले जुलूस को जेपी मेहता चौराहे से पहले, पुलिस लाइन की ओर से आने वाली भीड़ को कचहरी चौराहे और तहसील रोड से आने वालों को भोजूबीर चौराहे पर रोका जाएगा।
यहां बता दें कि 10 फरवरी से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया 17 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 21 फरवरी को नाम वापसी का मौका होगा।
दो वाहन से आ सकेंगे कलेक्ट्रेट, नामांकन कक्ष तक तीन लोग ही