UP Chunav 2022: बनारस में राजेश, सुरेंद्र, टी राम सहित 50 ने किया नामांकन, समर्थकों को खदेड़ने के लिए वाराणसी डीएम ने खुद संभाली कमान
वाराणसी डीएम ने कहा कि प्रत्याशियों के साथ जुलूस निकाल कर अशांति पैदा करने या नामांकन में रुकावट डालने वालों को भी कत्तई नहीं बख्शा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिलाधिकारी के कमान संभालने के बाद पुलिस बल भी मुस्तैद हो गई। इसके बाद जिलाधिकारी ने समी नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। परिसर में निरीक्षण करते हुए सभी अनावश्यक रूप से इधर-उधर बैठे लोगों और बिना न्यायालय की तारीख वालों को परिसर से बाहर कराया।
सुरक्षा बलों से विवाद करने वालों के खिलाफ होगा मुकदमा
उन्होंने निर्देश दिया कि जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने या सुरक्षा बलों से विवाद करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रत्याशियों के साथ जुलूस निकाल कर अशांति पैदा करने या नामांकन में रुकावट डालने वालों को भी कत्तई नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस बल को निर्देश दिया कि सर्किट हाउस चौराहे से कचहरी चौराहे के बीच भीड़ को न आने दिया जाये।
सबसे ज्यादा नामांकन शिवपुर में नौ, सबसे कम पिंडरा में तीन
सबसे ज्यादा नामांकन शिवपुर में नौ और सबसे कम पिंडरा में तीन हुए हैं। बुधवार को नामांकन करने वालों में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व विधायक टी राम सहित अन्य शामिल रहे।पिंडरा सीट पर तीन, अजगरा (सु) पर आठ, शिवपुर से नौ, रोहनिया से पांच, उत्तरी से पांच, दक्षिणी से आठ, कैंटोमेंट से छह और सेवापुरी से छह नामांकन हुए। पिंडरा से बसपा प्रत्याशी बाबूलाल पटेल, आम आदमी पार्टी से अमरनाथ सिंह और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी से श्याम लाल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
अजगरा (सु) से भाजपा से त्रिभुवन राम, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से सुनील कुमार, बसपा से रघुनाथ, बहुजन मुक्ति पार्टी से विद्या देवी, पूर्वांचल महापंचायत की रीमा देवी, भारतीय सामाजिक क्रांति दल से रीता कुमारी, राष्ट्रीय ओलामा कौंसिल के महेंद्र और निर्दलीय अनूप कुमार ने अपनी दावेदारी पेश की।
रोहनिया विधानसभा में बसपा से अरुण, कांग्रेस से राजेश्वर पटेल, जन अधिकार पार्टी से शैलेंद्र, आम आदमी पार्टी से पल्लवी, बहुजन मुक्ति पार्टी से उर्मिला देवी ने पर्चा दाखिल किया। शहर उत्तरी में आम आदमी पार्टी के दूसरे प्रत्याशी के रूप में रोहनी जायसवाल ने पर्चा भरा, इसके अलावा बसपा से श्याम प्रकाश, राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी से अंबर सिंह, लोकदल से नरेंद्र नाथ दूबे अडिग, राष्ट्रीय कृषक दल से अशोक श्रीवास्तव ने नामांकन किया।
शहर दक्षिणी से बसपा से दिनेश, कांग्रेस से मुदिता कपूर, राइट टू रिकॉल पार्टी से शिव प्रसाद गुप्ता, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल से परवेज अहमद खान, राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी से पारस, विकासशील इंसान पार्टी से विजय शंकर पांडेय, मौलिक अधिकार पार्टी से अशोक और शाहिद जमाल ने निर्दलीय नामांकन किया।
कैंटोंमेंट में कांग्रेस से राजेश कुमार मिश्र, बसपा से कौशिक कुमार पांडेय, जन अधिकार पार्टी से संतोष कुमार मौर्य, जनता दल यू से आनंद कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्रीकांत आर्या और सम्यक पार्टी से राजेश गुप्ता ने पर्चा दाखिल किया। सेवापुरी में सपा के सुरेंद्र सिंह पटेल, कांग्रेस से अंजू, बसपा से अरविंद कुमार त्रिपाठी, जन अधिकार पार्टी से सुरेंद्र और सुनील पटेल, योगी राज सिंह ने निर्दलीय नामांकन किया।
खर्च का ब्यौरा देने के लिए तीन तारीख निर्धारित
विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को खर्च का ब्यौरा देने के लिए तीन तारीख निर्धारित की गई है। 24 फरवरी, 28 फरवरी और चार मार्च को खर्च रजिस्टर के साथ प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि को चुनाव आयोग के समक्ष ब्यौरा देना होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब सभागार में निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर के रखरखाव का प्रशिक्षण दिया। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी की खर्च सीमा 40 लाख रुपये है।