{"_id":"61ed8281ad27d6387f311e49","slug":"up-election-2022-sbsp-chief-om-prakash-rajbhar-may-contest-from-shivpur-assembly-seat-varanasi-against-anil-rajbhar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: वाराणसी के शिवपुर सीट से भाग्य आजमा सकते हैं सुभासपा अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: वाराणसी के शिवपुर सीट से भाग्य आजमा सकते हैं सुभासपा अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने की मांग
Sun, 23 Jan 2022 09:59 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 23 Jan 2022 09:59 PM IST
सार
वाराणसी के शिवपुर विधानसभा सीट पर वर्तमान में भाजपा से अनिल राजभर का कब्जा है। सुभासपा के प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शिवपुर से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर और मंत्री अनिल राजभर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभार वाराणसी की शिवपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। उक्त जानकारी देते हुए पार्टी प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह ने कहा कि सुभासपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष से शिवपुर से चुनाव मैदान में उतरने की मांग की है। बता दें कि शिवपुर सीट से मौजूदा विधायक मंत्री अनिल राजभर हैं।
विज्ञापन
सुभासपा नेता ने कहा कि सपा से गठबंधन के बाद वाराणसी की शिवपुर और अजगरा सीट सुभासपा के खाते में आना तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवपुर विधानसभा को विकास में पीछे रखने का काम यहां के जनप्रतिनिधियों ने ही किया है। कहा कि यहां की भोली भाली जनता को ठगा गया है। इसलिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां चुनाव जीत कर क्षेत्र में विकास करेंगे।
विज्ञापन
सपा का आरोप, आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही भाजपा
वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही है। इस संबंध में सपा ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है। सपा के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने अनुसार कैंट के रिटर्निंग ऑफिसर अपर नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश को फोन कर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
कहा कि लंका चौराहे पर पार्टी के कार्यकर्ता एक विधायक के साथ झंडा लहरा रहे थे। सपा के कैंट विधानसभा अध्यक्ष दिलीप कश्यप की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि सभी वीडियो एवं फोटो की जांच के लिए एमसीसी की टीम लगा दी गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ेंः वाराणसी में कोरोना का कहर: बीएचयू में भर्ती दो मरीज की मौत, संक्रमण दर में उतार-चढ़ाव जारी, आज मिले 412 कोविड पॉजिटिव
पढ़ेंः वाराणसी में कोरोना का कहर: बीएचयू में भर्ती दो मरीज की मौत, संक्रमण दर में उतार-चढ़ाव जारी, आज मिले 412 कोविड पॉजिटिव